{"_id":"611bec818ebc3e42a5044e5b","slug":"demand-for-relaxation-of-shops-narnol-news-rtk6211905117","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका के द्वारा निर्मित दुकानों के किराये को लेकर दुकानदार नपा सचिव प्रदीप कुमार से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका के द्वारा निर्मित दुकानों के किराये को लेकर दुकानदार नपा सचिव प्रदीप कुमार से मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। नगर पालिका के द्वारा निर्मित (महाराजा अग्रसेन शॉपिंग कॉप्लेक्स) दुकानों के किराये के बारे में दुकानदार नपा सचिव प्रदीप कुमार से मिले। दुकानदारों ने बताया कि नगर पालिका द्वारा निर्मित महाराजा अग्रसेन शॉपिंग कॉप्लेक्स में लगभग 600 दुकानें है उसमें से लगभग 300 दुकानदारों की तरफ नगर पालिका का किराये का करीब 5 से 6 करोड़ रुपये बकाया है।
पहले नोटबंदी, फिर लॉकडाउन साथ ही आर्थिक मंदी आदि कारणों की वजह से दुकानदारों की तरफ नगर पालिका का काफी किराया बकाया हो गया। हर पांच साल में किराये में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी और सर्विस टैक्स, उसके बाद जीएसटी के साथ पेनल्टी, हर साल ब्याज लगने के कारण किराया बकाया हो गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के द्वारा हर प्रकार के सरकारी बकायादारों को समय-समय पर हर प्रकार छूट दी गई है।
नगर पालिका ने हाउस टैक्स में ब्याज के अलावा मूल में भी भारी छूट दी गई है। हम सरकार से मांग करते है कि हमारी तरफ नगर पालिका का जो मूल किराया बाकी है उसमें सभी प्रकार की पेनल्टी और ब्याज की छूट की जाए। जिससे हम पूरा किराया जो हमारी तरफ बकाया है एक मुस्त भरने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि भविष्य में किराया समय पर जमा करवाते रहेंगे। हमारे ऊपर लगाया गया पेनल्टी और ब्याज माफ करके मूल किराया भरवाने का आदेश दें। इस मौके पर मुकेश कुमार, बाबुलाल, ज्ञानीराम, सज्जन कुमार, विकास कुमार, वेदप्रकाश, मोतीराम, मनोज यादव, ओमप्रकाश, संजय सहित दुकानदार उपस्थित रहे।