फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   demand,ASI Dharambir Singh Shied,MLA,choutala

एएसआई धर्मबीर को शहीद का दर्जा देने की मांग कर विधायक नैना चौटाला को भेजा पत्र

Fri, 03 Jan 2020 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
demand,ASI Dharambir Singh Shied,MLA,choutala
एएसआई धर्मबीर सिंह की चार दिन पहले हुई मौत के बाद उनके गांव मकड़ानी की पंचायत ने बाढ़ड़ा हलके की विधायक नैना चौटाला को पत्र लिखकर उन्हें शहीद का दर्जा दिलाने की मांग की है। महेंद्रगढ़ के लोगों ने भी इसका समर्थन किया है। बता दें कि दो वर्ष पहले महेंद्रगढ़ कोर्ट में पपला को छुड़ाने के दौरान उसके साथियों ने उनको गोली मार दी थी।
विज्ञापन

मकड़ानी गांव के सरपंच महावीर प्रसाद ने बताया कि 8 सितंबर 2017 को महेंद्रगढ़ कोर्ट में विक्रम उर्फ पपला को पेशी पर लाने के दौरान उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। इसमें ड्यूटी पर तैनात एएसआई धर्मबीर सिंह 542/एनएनएल के सिर में गोली लगी थी। उनको घायल अवस्था में रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर दो महीने तक वह आईसीयू में रहे। बाद में हालत में सुधार नहीं होता देखकर परिजन उन्हें गुरुग्राम के आर्टिमिस अस्पताल में लेकर गए थे। वहां भी उनका दो महीने तक इलाज चला। इस दौरान वह कोमा में चले गए थे, जिसके कारण परिजन उन्हें घर ले आए थे। दो वर्ष कोमा में रहते हुए 30 दिसंबर को उनकी मृत्यु हो गई। गांव को उनकी बहादुरी पर गर्व है। समस्त ग्रामवासियों ने बाढ़ड़ा हलके की विधायक नैना चौटाला से धर्मबीर सिंह को शहीद का दर्ज देने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर उनको शहीद का दर्जा मिलेगा तो निश्चित रूप से पुलिस का मनोबल बढ़ेगा। इस मौके पर भगत सिंह, सुभाष, रामौतार, पवन कुमार, पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह, सीताराम, कमल सिंह, सुभाष फौगाट, अजीत सिंह व हंसराज आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed