फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Delhi Water Crisis: Haryana Irrigation Minister said - Water issue is sensitive, politics is not right

Delhi Water Crisis: हरियाणा के सिंचाई मंत्री बोले- पानी का मामला संवेदनशील, राजनीति ठीक नहीं, पूरा पानी दे रहे

Sat, 22 Jun 2024 08:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 22 Jun 2024 08:56 PM IST
सार

मंत्री ने कहा कि हम परेशानी झेल रहे हैं, लेकिन दिल्ली को पूरा पानी दे रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Delhi Water Crisis: Haryana Irrigation Minister said - Water issue is sensitive, politics is not right
सिंचाई मंत्री डाॅ. अभय सिंह यादव - फोटो : संवाद

विस्तार

पानी का मामला बड़ा ही संवेदनशील है। हरियाणा सरकार ने कभी भी इस पर राजनीति नहीं की और इस तरह के मामलों में कभी किसी को राजनीति करनी भी नहीं चाहिए। यह बात नारनौल के आईटीआई मैदान में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरियाणा के सिंचाई मंत्री डाॅ. अभय सिंह यादव ने कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली की मंत्री आतिशी का बयान है कि हरियाणा द्वारा दिल्ली को पानी नहीं दिया जा रहा, यह गलत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के हिस्से का जितना पानी बनता है हम उसे बड़ी ही ईमानदारी से दे रहे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली को 719 क्यूसिक पानी की जगह एक हजार 49 क्यूसिक पानी दिया जा रहा है और फिर भी अगर कोई अपनी राजनीति चमकाने के लिए हरियाणा पर आरोप लगाता है तो यह गलत है। इसे लेकर तीसरी पार्टी ने कई बार जांच कर ली और एक बार भी यह नहीं पाया गया कि हरियाणा ने पानी कम दिया है। इस बात का मुद्दा बनाकर प्रतिदिन धरना प्रदर्शन करना ये उनका मसला है। हमें इससे कोई लेना देना नहीं। मंत्री ने कहा कि प्रदर्शन कर समय बर्बाद करने से अच्छा वे अपनी आंतरिक व्यवस्था को ठीक करें तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंचाई मंत्री ने बीते दिन जिला परिषद की बैठक में उनके क्षेत्र नांगल चौधरी के पार्षद द्वारा कई गांवों में उठाई गई पानी की कमी पर बोलते हुए कहा कि यह ठीक है कि कई गांवों में पानी की कमी है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में इस तरह की परेशानी हो जाती है। उनका पूरा प्रयास है कि हर गांव तक पानी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed