{"_id":"61005bff8ebc3e58464e4b53","slug":"delegation-to-meet-cm-narnol-news-rtk619156792","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमटी मामले में रामबिलास शर्मा प्रतिनिधि मंडल को मिलवाएंगे सीएम से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमटी मामले में रामबिलास शर्मा प्रतिनिधि मंडल को मिलवाएंगे सीएम से
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
आईएमटी को लेकर महेंद्रगढ़ आवास पर पूर्व शिक्षामंत्री से मिलते हुए ग्रामीण और सामाजिक संगठन के ल?
- फोटो : Narnol
Link Copied
गांव खुडाना में प्रस्तावित आईएमटी को लेकर पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल सीएम से मिलेगा। प्रो. रामबिलास शर्मा ने अपने आवास पर खुडाना गांव के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और आईएमटी मामले में मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बुधवार को सुबह 11 बजे सीएल फॉर्म हाउस पर कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेंगे। वो मुख्यमंत्री से समय लेकर नारनौल ही उनको मिलवा देंगे। प्रो. शर्मा ने कहा कि आईएमटी हमारा प्राइम प्रोजेक्ट है और स्वयं मुख्यमंत्री ने उसकी आधारशिला रखी है। इस प्रोजेक्ट को स्थापित करने के लिए वो कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वो इस मामले में तीन चार बार मुख्यमंत्री से पहले भी मुलाकात कर चुके हैं। इस अवसर पर विक्की खुडाना, सरपंच प्रतिनिधि ओमपाल खुडाना, पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह, मंजीत खुडाना सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बता दें कि 24 फरवरी 2019 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव खुडाना में आईएमटी की आधारशिला रखी थी। लगभग ढाई वर्ष बीत जाने के बाद इस प्रोजेक्ट पर जमीन ट्रांसफर होने का काम भी नहीं हुआ। ऐसे में आसपास के ग्रामीणों में काफी रोष है। 25 जुलाई को गांव में इस प्रोजेक्ट के लिए एक महापंचायत भी आयोजित की गई थी जिसमें इस प्रोजेक्ट के लिए संघर्ष किए जाने का एलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।