फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Defeated by Karnal in the semi-finals, medal dreams shattered

Mahendragarh-Narnaul News: सेमीफाइनल में करनाल से मिली हार, पदक का सपना टूटा

Mon, 06 Oct 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 06 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Defeated by Karnal in the semi-finals, medal dreams shattered
नारनौल। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के अंतर्गत कैथल में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग में महेंद्रगढ़ की टीम चौथे स्थान पर रही। वहीं प्रथम स्थान पर दादरी, द्वितीय स्थान पर करनाल व तृतीय स्थान पर रोहतक की टीम रही।
विज्ञापन

सेमीफाइनल मुकाबले में महेंद्रगढ़ की टीम का मुकाबला करनाल से था, टॉस हारकर पहले खेलते हुए महेंद्रगढ़ की टीम ने 96 रन बनाए। जवाब में करनाल की टीम ने 10 ओवर में 97 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। महेंद्रगढ़ की टीम एक समय 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए 68 रन बना चुकी थी। लेकिन बाद में नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई।
विज्ञापन

सेमीफाइनल मुकाबले के बाद तीसरे स्थान के लिए महेंद्रगढ़ की टीम का मुकाबला रोहतक से हुआ। टॉस जीतकर रोहतक की टीम ने पहले बल्लेबाजी करना चुना और महेंद्रगढ़ की टीम को 10 ओवर में 76 रन का लक्ष्य मिला। लेकिन महेंद्रगढ़ की टीम ऑलराउंडर मुस्कान द्वारा बनाए गए नाबाद 28 रन के बावजूद केवल 64 रन ही बना सकी और 11 रन से मैच हारकर पदक से चूक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और लगातार तीन मैच जीतकर टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी। लेकिन सेमीफाइनल व तृतीय स्थान के लिए हुए मैच में कुछ खामियां रही, जिस कारण टीम जीत के करीब पहुंचकर भी जीत दर्ज नहीं कर सकी। प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को बहुत कुछ सीखने को मिला और उम्मीद है खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतेंगे। -इशिका, कोच, अंडर-17, महिला क्रिकेट टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed