{"_id":"03623a39e65c69d796701d1c2b025c3e","slug":"death-in-road-accident-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में थ्री व्हीलर चालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में थ्री व्हीलर चालक की मौत
नारनौल/महेंद्रगढ़
Updated Wed, 21 Oct 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगल चौधरी रोड पर मांदी गांव के पास रात में हुए सड़क हादसे में अज्ञात वाहन ने थ्री-व्हीलर को टक्कर मार दी। हादसे में थ्री-व्हीलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। गांव मांदी निवासी उदय सिंह (33) थ्री-व्हीलर चलाता था। सोमवार रात 9.30 बजे वह नारनौल से गांव लौट रहा था।
विज्ञापन
वह अभी मांदी स्कूल के पास ही पहुंचा था कि एक अज्ञात वाहन ने थ्री-व्हीलर को टक्कर दी। वहां से गुजर रहे राहगीर ने 102 नंबर पर एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की सहायता से घायल को नागरिक अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे एक पुत्र व दो पुत्रियां छोड़ गया है।
विज्ञापन