फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   death in mineor

नहर में नहाते समय युवक की डूबने से मौत

Thu, 15 Jul 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
death in mineor
नारनौल। गांव डेरोली के निकट बने पंप हाउस में नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव पाल निवासी सतीश अपने साथियों के साथ वीरवार को डेरोली के निकट पंप हाउस के पास अपने साथियों के साथ नहा रहा था। इसी दौरान उसके साथियों ने देखा की वह डुबकी लगाने के बाद वापस पानी से ऊपर नहीं आया है। उसके साथियों ने नहर में उसे ढूंढने की कोशिश की परंतु वह नहीं मिला। युवकों ने घटना के बाद शोर मचाना शुरू किया तो आसपास से गुजर रहे गांव सीहमा के लोगों ने भी युवक की तलाश की मगर कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को इसके बारे में सूचना दी। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद सीहमा के ग्रामीणों ने युवक के शव को नहर से बाहर निकाला। महेंद्रगढ़ थाना प्रभारी धर्मबीर ने बताया कि कुछ युवक नहर में नहा रहे थे इसी दौरान सतीश नामक युवक डूब गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed