{"_id":"cfb597a79265926bc74182be4256fc86","slug":"death-from-wine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के अधिक सेवन से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के अधिक सेवन से युवक की मौत
महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जादूपुर में शराब के अधिक सेवन से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। गांव जादूपुर निवासी करीब 40 वर्षीय दिनेश कुमार की शराब का अधिक सेवन करने उपरांत बिगड़ी तबीयत के चलते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस को बताया कि दिनेश शराब का आदि था और 28 अक्टूबर को उसकी तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल लेकर गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। वे उसे बहरोड़ लेकर गए, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार देर सायं को मौत हो गई। परिजन उसे वापिस पुलिस कार्रवाई के लिए नारनौल लेकर आए और इसकी जानकारी गहली पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए और पर्चा दर्ज करने के बाद शव का चिकित्सकों से पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन