फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dead body of young man found dead in Basri

एक दिन पूर्व घर से गायब युवक का बासड़ी के जोहड़ में मिला शव

Sat, 26 Sep 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found dead in Basri
दादरी जिले के बाढड़ा क्षेत्र के गांव धनासरी के एक युवक का सतनाली क्षेत्र के गांव बासड़ी के जोहड़ में हत्या करने का मामला सामने आया है। सतनाली पुलिस ने युवक के शव को जोहड़ से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए महेंद्रगढ़ भेज दिया है। यह युवक 25 सितंबर की सुबह से गायब था। युवक के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

मृतक युवक के पिता धनासरी निवासी रतन सिंह ने लिखित शिकायत दी है कि उसके बेटे संजय उर्फ बंटी को उसके घर से उसी के गांववासी सुनील, मनबीर, दीपक, कादमा निवासी सोनू व बलजीत पिकअप डाला में 24 सितंबर की रात करीब साढ़े दस बजे जबरन बैठाकर ले गए थे। 25 सितंबर को शाम करीब साढ़े चार बजे बलजीत ने सुखेंद्र मांढी के पास फोन करके कहा कि बंटी उर्फ संजय का सतनाली के पास स्थित गांव बासड़ी के नूंद वाले जोहड़ में डूब कर मौत हो गई है। रात को पता चला कि जोहड़ में बंटी की हत्या कर दी गई है और उसके कपड़े भी मिले हैं। मृतक युवक के बहनोई काला छिल्लर ने बताया कि बंटी अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था और वह गाड़ी चलाने का कार्य करता था। आरोपितों के साथ करीब एक सप्ताह पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस वजह से उन्होंने बंटी की हत्या कर दी है। काला ने बताया कि बंटी के गले व हाथ पर चोट के निशान हैं और पोस्टमार्टम के बाद स्थिति और भी स्पष्ट हो जाएगी। सतनाली थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है और आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक के पिता ने पांचों युवकों पर हत्या का संदेह जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed