फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   DC heard 51 complaints in the camp, mostly settled

डीसी ने शिविर में 51 शिकायतें सुनीं, ज्यादातर का किया निपटारा

Wed, 07 Jul 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
DC heard 51 complaints in the camp, mostly settled
महेंद्रगढ़। उपायुक्त अजय कुमार ने मंगलवार को प्रशासनिक भवन में कैंप कार्यालय लगाकर लोगों की शिकायतें सुनी। कैंप में कुल 51 शिकायतें रखी गई। इनमें से ज्यादातर का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया शेष बची शिकायतों को अधिकारियों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। कैंप लगाए जाने के बाद पहली बार समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखी गई हैं।
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां पर मिलने वाली हर शिकायत को अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर दूर करें। उन्होंने कहा कि अगर समय पर शिकायतों का समाधान नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार के निर्देश पर हर मंगलवार को महेंद्रगढ़ के प्रशासनिक भवन में इसी उद्देश्य से यह कैंप कार्यालय लगाया जाता है ताकि लोगों को नारनौल न जाना पड़े। उन्होंने पेंशन, जमीन, रास्तों, नालियों से संबंधित और अन्य समस्याएं सुनी। इस मौके पर एक दिव्यांग ने तिपहिया साइकिल संबंधी अपनी समस्या रखी। इस पर उपायुक्त ने जल्द से जल्द कार्रवाई कर साइकिल उपलब्ध करवाने व अन्य समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम दिनेश, समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा, तहसीलदार विजय कुमार, एसडीएम कार्यालय से अधीक्षक सुदेश पूनिया, सीडीपीओ सरला यादव, खाद्य एवं पूर्ति विभाग से ध्यान सिंह, सुधा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीवरेज लाइन लीक, सड़कों पर भरता है पानी
मास्टर कॉलोनी निवासी मंगलवार को लघु सचिवालय में लीकेज सीवरेज की समस्या को लेकर मिले। इस मौके पर उन्होंने कॉलोनी में सड़क बनवाने की मांग भी की। विनय कुमार, सतबीर, शिव कुमार, महेश, अजमेर सिंह, राजेश, नीतू देवी, माया देवी, पवन, दर्शना, हरबाई आदि ने बताया कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से पिछले महीने सीवरेज लाइन बिछाई गई थी। जिसका लेवल ठीक नहीं है और लाइन में जगह-जगह लीक होने की वजह से पानी सड़क पर भर जाता है। इसके अलावा कॉलोनी को अप्रूवड हुए कई वर्ष हो गए। अन अप्रूवड कॉलोनियों में सड़कें बन रही हैं लेकिन उनकी कॉलोनी में सड़क आज तक नहीं बनी है। कॉलोनीवासियों ने उपायुक्त से सीवरेज लाइन ठीक करवाने और रोड बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण हटवाने की मांग की
मोहल्ला नया खटीकान में अतिक्रमण हटवाए जाने को लेकर मोहल्लावासियों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन। मोहल्लावासी अमित कुमार, कंवर सिंह, संतरा देवी, संदीप खन्ना, पीयूष ने बताया कि रिहायशी इलाके में कबाड़ की दुकानें है। वाल्मीकि मंदिर से मस्जिद तक पूरे रोड पर कबाड़ियों ने अतिक्रमण किया हुआ है। जिससे आम जनता को आने-जाने में परेशानी होती है। उन्होंने उपायुक्त से अतिक्रमण हटवाने की मांग की।
घरों के ऊपर से जा रही बिजली की लाइन को हटवाने की मांग की
निगम के नियमों के अनुसार बिजली लाइन को घरों के ऊपर से हटवाने को लेकर उपायुक्त से मिले। गांव पायगा निवासी नाथाराम, ओमप्रकाश, शमशेर सिंह ने बताया कि घरों के ऊपर से बिजली की बड़ी लाइन जोनवास फीडर लाइन और जासावास वाटर सप्लाई लाइन को हटवाने के लिए एस्टीमेट चीफ इंजीनियर ऑपरेशन डीएचबीवीएन के पास होकर आ गया हैं। लेकिन विभाग ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने उपायुक्त से इसे जल्द से जल्द हटवाने की मांग की है।
मजदूरों की समस्याओं को उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन:
जागरूक नागरिक मंच के सदस्यों ने मजदूरों की समस्याओं का समाधान को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्रधान धर्मेंद्र सिंह पहलवान ने बताया की जिला महेंद्रगढ़ में 2008 में तत्कालीन सरकार ने अनुसूचित जाति और बीपीएल परिवारों को 100 गज के प्लाट दिए गए और रजिस्ट्री, इंतकाल भी हो गया। लेकिन अभी कब्जा नहीं दिया गया है जिस वजह से अभी भी वे प्लाटों से वंचित है। महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना जो बसाई गई हैं उसमें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई गई हैं। इसके अलावा अन्य मांगों के बारे में भी अवगत करवाया गया। इस मौके पर अमर सिंह बागोतिया, एडवोकेट कामरेड सुभाष चंद्र, एडवोकेट प्रकाश सिंह, धनाराम, मंजू देवी, कर्मवीर, विजयपाल उपस्थित रहे।
गंदे पानी की निकासी दुरुस्त करवाने की मांग
दीवान कॉलोनी में गंदे पानी की निकासी और रास्ता दुरुस्त करवाने को लेकर कॉलोनीवासी उपायुक्त से मिले। कॉलोनी निवासियों ने बताया कि मुख्य रास्ता खराब होने की वजह से दीवान कॉलोनी के गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही हैं। बरसात के मौसम में पानी खड़ा होने के कारण वहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी होती हैं। उन्होंने इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान की मांग की है

कपास का बिक्री केंद्र बनवाने की मांग की:
क्षेत्र की ग्राम पंचायतों और सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को एक लिखित प्रस्ताव भेजकर कपास का बिक्री केंद्र बनवाने की अपील की हैं। महेंद्रगढ़ क्षेत्र के किसानों को कपास की बिक्री के लिए लगभग 60 किलोमीटर दूर नारनौल या अटेली जाना पड़ता हैं। सतनाली ब्लॉक के गांव श्यामपुरा की दूरी नारनौल से 70 किलोमीटर हैं। कनीना ब्लॉक से स्याणा-नौताना की दूरी भी नारनौल से लगभग 65 किलोमीटर हैं। इस क्षेत्र के लोग पानी की कमी होने के कारण कपास की बीजाई अधिक करते हैं, क्योंकि कपास में पानी की बहुत कम जरूरत होती हैं। किसानों की समस्याओं को देखते हुए जल्द ही महेंद्रगढ़ के आसपास एक नया कपास खरीद केंद्र खुलवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed