फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dc heard 36 problems in one hour

एक घंटे में उपायुक्त ने सुनीं 36 समस्याएं

Wed, 08 Sep 2021 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Dc heard 36 problems in one hour
लघु सचिवालय में आयोजित कैंप कार्यालय में मंगलवार को उपायुक्त ने महज एक घंटे में 36 लोगों की शिकायतें सुनी। कैंप कार्यालय में लोगों की शिकायतें सुनने के लिए उपायुक्त 11 बजकर 29 मिनट पर पहुंचे। इसके उपरांत 12 बजकर 30 मिनट तक 36 लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकांश का मौके पर समाधान भी कर दिया। लोगों द्वारा रखी गई शिकायतों में अधिकांश जमीनी विवाद, रास्तों व नालियों की समस्याएं, बीपीएल राशन कार्डों, जमीन पर कब्जे व बुढ़ापा पेंशन से संबंधित थी।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां पर मिलने वाली हर शिकायत को अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर दूर करें। कोई भी शिकायत आए तो केवल अपने अधीन काम करने वाले कर्मचारियों को फॉरवर्ड करने तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए। हर कार्य का फॉलोअप करना चाहिए। आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दें।
विज्ञापन

लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन इस तरह के कैंप लगाकर जन शिकायतों की सुनवाई कर रहा है ताकि उनका समय व पैसा दोनों की बचत हो। इस मौके पर एसडीएम दिनेश, सुपरिटेंडेंट सुदेश पुनिया, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सरला यादव, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से सुधा, डीसी रीडर राजेंद्र सिंह, परिवाद लिपिक रामपाल सिंह के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी जमीन से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए आज चौथी बार कैंप कार्यालय पहुंचा हूं। इस बार फिर उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को समाधान के आदेश दिए हैं। लंबे समय से तहसीलदार व पटवारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहा हूं।

- कोटिया निवासी रामचंद्र
पिछले चार माह में पेंशन लेने के लिए नारनौल से लेकर महेंद्रगढ़ के चक्कर लगा रहा हूूं। अब तीसरी बार कैंप कार्यालय आया हूं। लेकिन पेंशन संबंधित चल रही समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
- नंदराम निवासी माधोगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed