फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Daughter of former BJP district president became Junior Engineer using a fake diploma; promotion cancelled.

Mahendragarh-Narnaul News: पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष की बेटी फर्जी डिप्लोमा से बनीं जेई, पदोन्नति रद्द

Wed, 14 Oct 2026 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Daughter of former BJP district president became Junior Engineer using a fake diploma; promotion cancelled.
फोटो नंबर-35आदेश की काॅपी।
चीफ इंजीनियर ने जारी किए निर्देश, पिंकी यादव को मूल पद पर भेजने के आदेश, होगी वेतन की वसूली
विज्ञापन

नारनौल। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में फर्जी डिप्लोमा के आधार पर कनिष्ठ अभियंता (जेई) बनने के मामले में विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। चीफ इंजीनियर देवेंद्र दहिया ने मुख्यालय से पत्र जारी कर पूर्व भाजपा के जिलाध्यक्ष दयाराम यादव की बेटी पिंकी यादव की पदोन्नति रद्द कर दी है। उन्हें वापस उनके मूल पद क्लर्क पर भेजने के आदेश दिए गए हैं।
विभाग के अनुसार, जेई पद पर काम करने के दौरान मिले अतिरिक्त वेतन और भत्तों की गणना की जाएगी। इसके बाद नियमानुसार या तो उसकी वसूली होगी या वेतन से समायोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

पिंकी वर्ष 2020 में नारनौल के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में क्लर्क पद पर भर्ती हुई थीं। 10 सितंबर 2025 को सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा के आधार पर उन्हें जेई (सिविल) पद पर पदोन्नति दी गई। उन्होंने 11 सितंबर को नए पद का कार्यभार संभाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच उनके डिप्लोमा प्रमाणपत्रों को लेकर विभाग को किसी ने शिकायत की। विभाग ने हिमाचल प्रदेश स्थित अरनी विश्वविद्यालय से प्रमाणपत्रों का सत्यापन करवाया। 28 जुलाई को विश्वविद्यालय ने पत्र भेजकर बताया कि डिप्लोमा फर्जी है।
विभाग अब 10 सितंबर 2025 से जेई पद पर दिए गए वेतन और भत्तों का हिसाब तैयार करेगा। क्लर्क पद पर देय वेतन और जेई पद पर किए गए भुगतान के अंतर की गणना की जाएगी। इसके बाद नियमानुसार वसूली की जाएगी या वेतन से समायोजन किया जाएगा। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस आदेश का असर इसी आदेश से पदोन्नत हुए अन्य अधिकारियों की पदोन्नति पर नहीं पड़ेगा।
जवाब नहीं दिया, तो रद्द हुई पदोन्नति
इसके बाद चीफ इंजीनियर ने 19 अगस्त को पिंकी यादव को पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। आरोप है कि उनकी ओर से कोई जवाब दाखिल नहीं किया गया। इसके बाद विभाग ने पदोन्नति रद्द करने की कार्रवाई आगे बढ़ाई।

वर्जन:
यह मामला राजनीति से प्रेरित है। मेरी बेटी के प्रमाणपत्र बिल्कुल सही हैं। मामले की दोबारा जांच कराने की मांग की है। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।-दयाराम यादव, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article