{"_id":"67ec2e044bae808e7a0f004f","slug":"cyclothon-20-will-enter-the-district-from-baghot-narnol-news-c-203-1-sroh1011-116147-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बाघोत से जिले में प्रवेश करेगी साइक्लोथॉन-2.0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बाघोत से जिले में प्रवेश करेगी साइक्लोथॉन-2.0
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। साइक्लोथॉन-2.0 यात्रा सात अप्रैल को चरखी दादरी के गांव चिड़िया से महेंद्रगढ़ के गांव बाघोत से जिला में प्रवेश करेगी। जिले में साइक्लोथॉन गांव बाघोत से सेहलंग, मालड़ा, माजरा कलां, माजरा खुर्द, महेंद्रगढ़, नांगल सिरोही से होते हुए हुडिना में संपन्न होगी। यात्रा की तैयारी के लिए सड़क की मरम्मत से लेकर रूट पर पेड़ों की छोटी टहनियों को भी काटा जाए ताकि साइकिल यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कहा कि प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई साइकिल यात्रा नशा मुक्ति के नाम थीम पर आधारित साइक्लोथॉन-2.0 का जिला में आगमन पर स्वागत किया जाएगा। अधिकारी इसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर लें। यह निर्देश उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने मंगलवार को जन समाधान शिविर के बाद अधिकारियों की बैठक में दिए। सात अप्रैल को साइक्लोथॉन 2.0 जिला चरखी दादरी के गांव चिड़िया से जिला महेंद्रगढ़ के गांव बाघोत में प्रवेश करेगी। इस रूट पर पड़ने वाले सभी गांवों में संबंधित सरपंचों की ओर से यात्रा के अल्पकालीन ठहराव के दौरान भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान मोटिवेशनल स्पीकर ग्रामीणों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। वहीं नशा छोड़ने के बाद जीवन में कितना सकारात्मक बदलाव आता है, इस बारे में नशा छोड़ चुके लोग अपनी सफलता की कहानी भी बताएंगे।
उपायुक्त ने जिला के नागरिकों से आह्वान किया है कि वह इस यात्रा के लिए अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करवाएं। उन्होंने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ पंजीकरण करवाने में पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर है। जिला महेंद्रगढ़ के 21 हजार युवाओं ने पंजीकरण कराया है। इस यात्रा में विभिन्न गांवों से साइकिलिस्ट का काफिला जुड़ता जाएगा।