फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cyber crime police station will be opened in the district to curb crime

साइबर अपराध की रोकथाम के लिए जिले में खुलेगा साइबर क्राइम थाना

Sun, 26 Jun 2022 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Cyber crime police station will be opened in the district to curb crime
नारनौल। जिले में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जल्द ही साइबर थाना खोला जाएगा। पुलिस विभाग ने साइबर थाना खोलने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए कर्मचारियों की मंजूरी मिल चुकी है। थाने के लिए स्थान निर्धारित नहीं होने से विलंब हो रहा है। जल्द स्थान निर्धारित कर जुलाई के प्रथम सप्ताह में इसकी शुरुआत होने की उम्मीद जताई जा रही है। साइबर थाना खुलने से साइबर अपराध के मामले आसानी से दर्ज हो सकेंगे।
विज्ञापन

बढ़ते साइबर के मामलों को देखते हुए जिले में साइबर थाने की दरकार बनी हुई थी, क्योंकि प्रतिदिन जिला पुलिस के पास ऑनलाइन ठगी के मामले पहुंच रहे हैं। मगर संसाधनों की कमी व प्रशिक्षित कर्मचारियों की कमी से पुलिस इन साइबर ठगों तक नहीं पहुंच पाती है। जिस कारण साइबर ठग आसानी से लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाते हैं। हालांकि जिला पुलिस समय-समय पर एडवाइजरी जारी कर लोगों को साइबर ठगों से सतर्क रहने के लिए जागरूक करती है, लेकिन साइबर ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों की मेहनत की कमाई उनके खातों से निकाल लेते हैं। साइबर अपराध के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिले में पिछले कुछ वर्षों में साइबर क्राइम में कई गुना वृद्धि हुई है। अभी तक साइबर सेल की मदद से साइबर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाता था। मगर साइबर अपराधियों का जाल कई राज्यों तक फैला होने के चलते अपराधी जल्द पकड़ में नहीं आते थे।
विज्ञापन

आधुनिक सुविधायुक्त होगा साइबर थाना
साइबर थाने में साइबर क्राइम के विशेषज्ञ व तकनीक के जानकार कर्मियों को तैनात किया जाएगा। इन कर्मचारियों को साइबर क्राइम अपराध की रोकथाम के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है ताकि साइबर ठगी होने के तत्काल बाद टीम सक्रिय हो सके और ठगी करने वाले तक पहुंचा जा सके। इसके अलावा थाने में आधुनिक तकनीक के कंप्यूटर सिस्टम लगाए जाएंगे। ताकि जल्द से जल्द साइबर ठगों तक पहुंचकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह में हो चुके साइबर अपराध के 70 मामले
साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए समय-समय पर एडवाइजरी जारी करती है ताकि आमजन साइबर ठगों के झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई न गवां पाएं। इसके बाद भी शातिर साइबर अपराधी लोगों को अपने सांझे में फंसा लेते है और उनके खाते से पैसा निकाल लेते हैं। जिले में गत छह माह के दौरान 70 के करीब ऑनलाइन ठगी के मामले दर्ज हो चुके हैं। जिनमें साइबर अपराधी लोगों से लाखों रुपये ठगी कर चुके हैं।

वर्जन -
जिले में साइबर थाना खोलने की मंजूरी मिल चुकी है। थाने के लिए जगह तलाश की जा रही है। आगामी सप्ताह में जिलेवासियों को साइबर थाने की सौगात मिल सकती है।-विक्रांत भूषण, जिला पुलिस अधीक्षक नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed