फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   crpf solder, death from heart attack

सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल की हृदय घात से मौत

Sun, 10 Apr 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 10 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
crpf solder, death from heart attack
हृदयघात से मौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव गनियार निवासी सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल की जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को हृदय घात से मौत हो गई। गांव में शनिवार को उनके शव का अंतिम संस्कार किया गया। सीआरपीएफ की टीम और हरियाणा पुलिस के जवानों ने संयुक्त रूप से सलामी दी। मुखाग्नि बेटे संजय ने दी।  
विज्ञापन


गांव गनियार निवासी रामेश्वर दयाल (50) जो सीआरपीएफ की 23 बटालियन में जम्मू कश्मीर में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। शुक्रवार को ट्रेनिंग कैप से गश्त के दौरान बाहर निकले थे कि उदयपुर के पास उसके छाती में दर्द हुआ। उन्हें आर्मी अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह गांव में पहुंचा तो गांव व परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। उसके साथ आए एएसआई अनिल कुमार, डीके दूबे, जवान  रामकरण, हरदयाल, इंद्रजीत, धर्मचंद, प्रकाश, सोनू राम पुष्पेंद्र व हरियाणा पुलिस के एस आई सतीश व हवलदार अनिल ने जवान को सलामी दी। रामेश्वर दयाल मिलनसार व्यक्ति थे। ग्रामीणों को उनके जाने का गम है। गांव के निवासी अरविंद, मुकेश, राम किशन, तेजप्रकाश सहित अनेक लोगों ने शव पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed