{"_id":"5d41e31f8ebc3e6ccf654561","slug":"criminal-arrested-narnol-news-rtk5086959200","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में रहकर दे रहा था वारदात को अंजाम, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में रहकर दे रहा था वारदात को अंजाम, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षामंत्री के भाई के पेट्रोल पंप लूट मामले में वांछित एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार की रात गिरफ्तार किया है। आरोपी कई लूट व डकैती जैसी आपराधिक घटनाओं के वांछित था। पुलिस ने आशंका जताई है कि आरोपी पर राजस्थान, दिल्ली सहित हरियाणा में लूट व डकैती के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन की रिमांड पर लिया है।
जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार देर रात सूचना मिली कि ढाणी बाठोठा के नजदीक एक युवक संग्दिध हालत में है। पुलिस की टीम छापा मारकर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी की पहचान मोहनपुर गांव निवासी पवन उर्फ मोनू के रूप में हुई। फिलहाल आरोपी दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। बताया जा रहा है कि पवन उर्फ मोनू मंहगी और लक्जरी गाड़ियों का शौकीन है। गांव व रिश्तेदारियों में भी मंहगी कारों से ही आता था। पुलिस के अनुसार आरोपी पवन ने मानेसर में लग्जरी कार लूटने के अलावा राजस्थान के गांव सुलतानियां के निकट एक आई-20 कार भी लूटी थी। सतनाली में शराब ठेके पर हुई लूट की वारदात के अलावा महेंद्रगढ़ में सैलून और एक शोरूम में हुई लूट, नांगल चौधरी के गांव रायमलिकपुर में पेट्रोलपंप पर लूट की वारदात में शामिल था। इसके अलावा शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के भाई के ढाणी बाठोठा पेट्रोल पंप पर हुए लूट की वारदात में भी शामिल था। इस मामले में तीन युवक पहले पकड़े गए थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है।