फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youths set fire to liquor shop in Narnaul

नारनौल: शराब के पैसे मांगने पर युवकों ने ठेके में लगाई आग, सेल्समैन झुलसा, केस दर्ज

Sun, 26 Jun 2022 10:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 26 Jun 2022 10:16 PM IST
सार

नांगल चौधरी के गांव ढाणी बाठोठा का मामला है। आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Youths set fire to liquor shop in Narnaul
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के नारनौल में नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव ढाणी बाठोठा स्थित शराब के ठेके पर शनिवार की रात सेल्समैन ने शराब के पैसे मांगे तो अज्ञात युवकों ने ठेके में आग लगा दी। इस घटना में सेल्समैन झुलस गया। उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सेल्समैन ने इसकी शिकायत नांगल चौधरी थाने में देकर युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर मामला दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में ग्राम खानजापुर चिरकुआ जिला ओरैया उत्तर प्रदेश निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि वह ढाणी बाठोठा स्थित शराब ठेके पर बतौर सेल्समैन की नौकरी करता है। उसके साथ दीपक निवासी नंगला बलदेव उत्तर प्रदेश भी इसी ठेके पर बतौर सेल्समैन की नौकरी करता है। शनिवार की रात्रि वे दोनों ठेका शराब पर हाजिर थे। वह शराब ठेके की छत पर सो रहा था तथा दीपक ठेके के अंदर नाइट ड्यूटी पर था।
विज्ञापन


रात्रि करीब सवा एक बजे पर उसे आवाज सुनाई दी तो उसने देखा की तीन मोटरसाइकिल पर तीन-तीन युवक सवार थे। इन युवकों ने नारनौल- नांगल चौधरी रोड की तरफ से ठेके पर आकर शराब की बोतल मांगी और कहा कि वे शराब के पैसे फोन-पे से करेंगे। इस पर साथी कर्मचारी दीपक ने कहा कि उसके पास फोन-पे नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब के पैसे नकद ही देने पड़ेंगे। यह सुनकर वे दीपक के साथ गाली गलौज करने लगे और उनमें से एक युवक ने अपने हाथ में ली हुई बोतल से ठेके के अंदर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद वे सभी अपनी-अपनी मोटरसाइकिल पर बैठकर वहां से भाग गए। जब उसने ठेके की छत से नीचे उतरकर देखा तो ठेका के अंदर आग लगी हुई थी और दीपक के पहने हुए कपड़ों में भी आग लगी हुई थी।

ठेका का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने बाहर से दीपक को ठेका के अंदर रखे पानी के कैंपर से आग बुझाने को कही तो दीपक ने अंदर रखे पानी का पानी अपने ऊपर डाल लिया व साइड में लगी हुई आग पर डाल दिया जिससे आग बुझ गई। इसके बाद उन्होंने किसी का फोन लेकर अपने साथियों के पास फोन किया और घटना की जानकारी दी।

सूचना के बाद ठेका इंचार्ज भीमराज, ओमप्रकाश, महावीर, सुंदर आदि वहां आए और उन्होंने ठेके का दरवाजा तोड़कर अंदर से सेल्समैन दीपक को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। ठेका के अंदर चेक किया तो आग लगने से ठेका के अंदर रखी दान पेटी, देशी शराब, चार पेटी बीयर, तीन पेटी अंग्रेजी शराब व एक गत्ता पेटी में रखे हुए करीब 1500 रुपये तथा ठेके के अंदर रखा जल गया।


सेल्समैन ने बताया कि पहले भी ठेका न चलाने के लिए सुरेंद्र निवासी दोंगली, संजय निवासी अकबरपुर के पास से धमकियां मिलती थी जो संजय अकबरपुर व सुरेंद्र दोंगली के कहने पर मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए युवकों ने ठेका पर यह वारदात की। इसिलए उक्त सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर उक्त सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed