फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youth beaten to death in Narnaul of Haryana

नारनौल: फेसबुक कमेंट्स में हुआ विवाद, युवक की कर दी लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या 

Fri, 21 Jan 2022 09:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 21 Jan 2022 09:49 PM IST
सार

मृतक युवक तीन बहनों को इकलौता भाई था। गुरुवार को युवक को पीटा गया और शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Youth beaten to death in Narnaul of Haryana
मृतक तुषार का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के नारनौल शहर के मोहल्ला मिश्रवाड़ा निवासी एक युवक की कुछ युवकों द्वारा लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। युवक के साथी ने शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस से जानकारी मिली है कि मृतक एवं एक हत्यारोपी की फेसबुक पर आपस में कोई बात हुई थी। इस दौरान उन्होंने एक दूसरे पर कमंटेस किए जिससे बात बिगड़ गई।  

विज्ञापन


जानकारी अनुसार शहर के मोहल्ला मिश्रवाड़ा निवासी 20 वर्षीय तुषार गुरुवार सायं को अपने साथी शंकर, रमन, राहुल के साथ शहर के आजाद चौक पर गोल गप्पे खा रहा था। इसी दौरान एक युवक आया और उसने फोन करके कुछ युवकों को मौके पर बुला लिया। इस दौरान उनमें कुछ कहासुनी हो गई और उक्त युवकों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


झगड़ा देख कुछ दुकानदारों से तुषार को उक्त युवकों से छुड़वा दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद उक्त युवक तुषार को जबरदस्ती उठाकर आजाद चौक स्थित राव बंशी सिंह पार्क में लेकर गए और उसे लाठी-डंडों से जमकर पीटा। इससे वह बेसुध हो गया। इसके बाद युवक उसे छोड़कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आस-पास के लोगों ने पुलिस व परिजनों को सूचित कर उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मगर परिजन उसे जयपुर ले गए। जहां तुषार ने शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसके शव को नारनौल लेकर पहुंचे। इस घटना की शिकायत तुषार के साथी शंकर ने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

तीन बहनों को था इकलौता भाई

मृतक युवक तीन बहनों का इकलौता भाई था। मृतक के पिता भी मृत्यु हो चुकी है। परिवार में वह ही कमाने वाला था। मृतक तुषार पिछले तीन-चार माह से जयपुर में अपने संगे संबंधियों के यहां रहकर कुछ कार्य करता था। 4-5 दिन पूर्व ही तुषार जयपुर से नारनौल अपने घर आया था। बताया जाता है कि मृतक युवक की दो बहने शादीशुदा है जबकि एक अभी अविवाहित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed