फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Woman cheated on the pretext of getting job in Anganwadi in Narnaul

Narnaul: आंगनबाड़ी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से 5.03 लाख रुपये ठगे, मंत्री विज के आदेश पर केस दर्ज

Wed, 30 Nov 2022 04:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 30 Nov 2022 04:22 PM IST
सार

आरोप है कि इसकी शिकायत रीना ने पहले पुलिस अधीक्षक को सितंबर माह में की थी, जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो गृहमंत्री अनिल विज के पास यह शिकायत भेजी गई थी।

विज्ञापन
Woman cheated on the pretext of getting job in Anganwadi in Narnaul
ठगी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़-नारनौल के गांव महरमपुर के एक व्यक्ति ने आंगनबाड़ी में नौकरी लगवाने के नाम पर एक महिला से 5 लाख 03 हजार रुपये की ठगी कर ली। इसकी शिकायत उसने पुलिस अधीक्षक को भी दी थी लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत भेजी। अनिल विज के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


शिकायत में गांव भूषण कलां निवासी रीना ने आरोप लगाया कि वह गांवों में जाकर फिल्ड वर्क करती है। 24 सितंबर 2021 को वह फिल्ड वर्क करने के लिए अमरपुर जोरासी निवासी उसकी सहेली के साथ महरमपुर गई थी। वहां से उसे पता चला कि इसी गांव कुलदीप पैसे लेकर आंगनबाड़ी में नौकरी लगवाता है।
विज्ञापन


आरोप है कि इस दिन उसने कुलदीप से फोन पर बातचीत की। कुलदीप ने आंगनबाड़ी में नौकरी लगवान के नाम पर 7 लाख रुपये की राशि की मांग की। उसने बताया था कि उसकी पहुंच ऊपर तक है और वह उसका काम अवश्य करवा देगा। उसकी बातों में आकर उसने पैसे देने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग किस्तों में वह 5 लाख 83 हजार रुपये दे दे दिए। अंतिम बार उसने 29 अप्रैल 2022 को तीन हजार रुपये दिए थे। आरोप है कि उस समय रीना ने कहा कि अब वह बाकी पैसे नौकरी लग जाने के बाद ही देगी। इस पर आरोपी कुलदीप ने धमकी दी कि बकाया पैसे भी जल्द ही दे दे नहीं तो वह पूरी राशि हड़प कर जाएगा और नौकरी भी नहीं लगवाएगा।

इसके बाद शिकायकर्ता उससे गरीब होने तथा कर्जा होने का हवाला देकर बार-बार पैसे देने के लिए आग्रह करती रही। मई 2022 में आरोपी ने उसे 80 हजार रुपये लौटा दिए। शेष 5 लाख 03 हजार रुपये की राशि अब तक नहीं लौटाई।


बार-बार फोन करने पर वह न तो फोन उठाता और मिलने पर धमियां देता रहता है। इसकी शिकायत रीना ने पहले पुलिस अधीक्षक को सितंबर माह में की थी जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो गृहमंत्री अनिल विज के पास यह शिकायत भेजी गई थी। उसके बाद अब आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed