फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Video of Beating of Two man went viral, Narnaul Police Registered Case

Narnaul: किन्नर बनकर बधाई मांगने जाते थे युवक, किन्नर समाज ने की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज

Tue, 13 Dec 2022 12:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 13 Dec 2022 12:01 PM IST
सार

एक दिन पहले सोशल मीडिया पर किन्नर समाज की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया था। यह वीडियो अटेली का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ व्यक्ति औरतों के कपड़े पहने हुए व्यक्तियों की पिटाई कर रहे थे।

विज्ञापन
Video of Beating of Two man went viral, Narnaul Police Registered Case
वायरल वीडियो में दिख रहा आरोपी। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

नारनौल में किन्नर समाज द्वारा दो युवकों की बर्बर पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है। इस मामले में पुलिस ने किन्नर समाज के प्रधान सहित चार-पांच अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन


एक दिन पहले सोशल मीडिया पर किन्नर समाज की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया था। यह वीडियो अटेली का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ व्यक्ति औरतों के कपड़े पहने हुए व्यक्तियों की पिटाई कर रहे थे। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने थाना शहर नारनौल प्रभारी को वीडियो के संबंध में जांच करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


शहरी थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने वायरल वीडियो की जांच की तो यह आठ-दस महीना पुराना निकला। जांच में सामने आया कि किन्नरों की पिटाई नहीं हो रही, बल्कि दो युवकों ने किन्नरों का रूप धारण किया हुआ था। ये किन्नर बनकर बधाइयां मांगने जाते थे। इस संबंध में किन्नर समाज के लोगों ने चेक किया तो वो किन्नर नहीं बल्कि किन्नर के रूप में युवक निकले। इसके बाद किन्नर समाज के लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने किन्नर समाज के प्रधान सहित चार-पांच अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सोशल मीडिया की वायरल वीडियो में विनोद कुमार प्रधान किन्नर समाज और चार-पांच अन्य व्यक्ति दो व्यक्तियों के हाथ पैर बांधकर पिस्तौल दिखाकर डंडों से पिटाई कर रहे हैं। यह एक घर के अंदर की घटना है। इसके बाद पुलिस ने विनोद कुमार प्रधान किन्नर समाज और 4- 5 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा के तहत मारपीट, जान से मारने की धमकी तथा अवैध हथियार रखने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। - सुमन, पुलिस जांच अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed