{"_id":"585c1bf94f1c1b8e03e3b11b","slug":"victim-jail-open-plan-murder-gangwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद कुख्यात अपराधी ने किया खुलासा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में बंद कुख्यात अपराधी ने किया खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले करीब एक दशक से प्रदेश के सबसे शांतिप्रिय जिला महेंद्रगढ़ में गैंगवार की एक के बाद एक हुई घटनाओं से इस जिले के लोग सहम गए हैं। आपसी रंजिश के चलते पिछले तीन साल के दौरान तो गैंगवार की घटनाएं इतनी बढ़ी है कि गवाह सहित वांछित अपराधी सरेआम गोलियों से भूने जा चुके हैं।
जिले में हुई गैंगवार की घटनाओं के पीछे गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू व कुलदीप उर्फ डाक्टर के ही गुटों के नाम सामने आते हैं। इन दोनों गुटों में गैंगवार इस कदर तक पहुंच गई है कि इन अपराधियों को ही अंदाजा नहीं है कि ये आपस में किस कदर एक दूसरे को ठिकाने लगाने की योजना बना रहे हैं। तीन दिन पहले नारनौल के पड़ोसी राजस्थान के जिला अलवर के गांव ततारपुर के टहकणी से गिरफ्तार किए गए एक कुख्यात अपराधी लादेन ने नारनौल जिला जेल में बंद गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू की हत्या की योजना का बड़ा खुलासा किया है। वहां की पुलिस को दिए गए बयान में लादेन ने कहा कि उसने आस्ट्रियन पिस्टल से चीकू को ठिकाने लगाने के लिए चीकू के प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर कुलदीप उर्फ डाक्टर के साथ मिलकर योजना बनाई थी।
ततारपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज विनोद सांखला से मोबाइल पर हुई बातचीत के अनुसार गिरफ्तार लादेन ने योजना का खुलासा करते हुए यूपी पुलिस से सांठगांठ के अलावा यूपी के एक पूर्व मंत्री के घर जाने जैसे चौंकाने वाली जानकारी भी दी है। लादेन ने अलवर जिला पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में राज उगलते हुए बताया कि उन्होंने यूपी पुलिस से सांठगांठ करके करीब सवा साल पहले यूपी के आगरा टोल पर हुई गैंगवार की घटना में चीकू नाम जुड़वाकर उसे यूपी पुलिस द्वारा प्रोडक्शन वारंट पर यूपी ले जाकर गोलियों से भूनने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
ततारपुर पुलिस चौकी प्रभारी ने यह भी बताया कि गिरफ्तार किया लादेन तथा महेंद्रगढ़ जिला का गैंगस्टर कुलदीप उर्फ डाक्टर अलवर जिला के किशनगढ़बास जेल में बंद थे। इन दोनों को 29 अक्तूबर को तीन चालानी गार्ड अलवर के सामान्य अस्पताल में दिखाने ले गए थे। इस दौरान ये लादेन व डाक्टर फरार हो गए थे।