{"_id":"b29f7d1d8a368496911ae1f8b3d0cc1e","slug":"vehcles-chalan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों के चालान काटे, मनचले भागे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहनों के चालान काटे, मनचले भागे
नारनौल/महेंद्रगढ़
Updated Sat, 12 Sep 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक इंचार्ज वीना राणा ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले व मनचलों पर शिकंजा कसते हुए दर्जनों ऐसे वाहनों के चलान किए जिन पर नंबर तक नही लिखे हुए थे। उन्होंने ऐसे वाहनों को इपाउंड कर दिया।
विज्ञापन
इंसपेक्टर वीना राणा को कई दिनाें से शिकायतें मिल रहीं थी कि कुछ मनचले काली फिल्म लगी गाड़ी में कालेज के मैन गेट पर तेज आवाज मेें गाने सुनते हैं। इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने मनचलों की गाड़ियों को इंपाउंड किया।
विज्ञापन
इस दौरान मनचले वहां से भाग गए। इसके बाद बिना राणा ने ओवरलोड वाहनों का चालान भी किया। वीना राणा का यह अभियान तीन घंटे के करीब चला। इस दौरान हैड कांस्टेबल हरजीत समेत तीन पुलिस जवान उनके साथ थे। मनचलों के हौसले बढ़ने के पीछे कालेज प्रशासन पर लोगों ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन