फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two youths arrested with 15 kg 510 grams of ganja in Mahendragarh

महेंद्रगढ़: 15 किलो 510 ग्राम गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार, उत्तर प्रदेश से नशा लाकर बेचते थे, दो दिन के रिमांड पर

Mon, 20 Jun 2022 07:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 20 Jun 2022 07:22 PM IST
सार

स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। आरोपी युवक उत्तर प्रदेश से नशा लाकर महेंद्रगढ़ में बेचते थे। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
Two youths arrested with 15 kg 510 grams of ganja in Mahendragarh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पुलिस के स्पेशल स्टाफ की टीम ने 15 किलो 510 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों के खिलाफ शहर थाना महेंद्रगढ़ में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। सोमवार को पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों की पहचान जसवंत निवासी नानुकलां पटौदी और विनीत निवासी कड़कड़डूमा दिल्ली के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


यूं पकड़ में आए आरोपी
पुलिस की प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी उत्तर प्रदेश से गांजा लाकर हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में बेचते थे। स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ प्रभारी उमर मोहम्मद ने बताया कि रविवार देर शाम उनकी टीम को सूचना मिली कि दो युवक गाड़ी में नशीले पदार्थ सहित पटौदी से महेंद्रगढ़ आ रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम का गठन किया गया, टीम ने सूचना के आधार पर सुरजनवास रोड पर नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। कुछ समय बाद गांव बवानिया की तरफ से एक गाड़ी आती हुई दिखाई दी, जिसे रुकवाकर गाड़ी युवकों से पूछताछ की गई। गाड़ी की तलाशी लेने पर 15 किलो 510 ग्राम गांजा बरामद हुआ। 
विज्ञापन


26 जून तक चलेगा नशे से आजादी अभियान
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सदर महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज किया गया और आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नशीला पदार्थ उत्तर प्रदेश क्षेत्र से लेकर आता था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के निर्देश अनुसार 12 जून से 26 जून तक नशे से आजादी पखवाड़ा अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत जिला पुलिस की ओर से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है और नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। यदि किसी भी नागरिक के आसपास कोई नशा बेच रहा है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, उसका नाम गुप्त रखा जाएगा और नशा बेचने वाले के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed