फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Trolley collided with truck on green corridor in Mahendragarh, trolley caught fire, driver scorched

Mahendragarh: रात को तीन गाड़ियों की भिड़त, दो में लगी आग, धागे से भरे ट्रक का ड्राइवर झुलसा, कूदकर बचाई जान

Tue, 13 Jun 2023 02:54 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 13 Jun 2023 02:54 PM IST
सार

महेंद्रगढ़ में ग्रीन कॉरिडोर पर रात लगभग एक बजे ट्रक खड़ा था। पीछे से आ रहे ट्राले ने ट्रक को टक्कर मार दी। जिससे ट्राले के अंदर आग लग गई। अंदर बैठा ड्राइवर अहमदाबाद निवासी भूषण (50) झुलस गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने उसको अस्पताल में भर्ती करवाया

विज्ञापन
Trolley collided with truck on green corridor in Mahendragarh, trolley caught fire, driver scorched
ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महेंद्रगढ। नारनौल से इस्माइलाबाद (कुरुक्षेत्र) नेशनल हाईवे 152 डी ( ग्रीन कॉरिडोर ) पर बुचावास के पास रात लगभग एक बजे चंडीगढ़ की ओर से आ रहे बंद बॉडी ट्रक ने सामने खड़े ट्राले को टक्कर मार दी, उस टक्कर ट्राला आगे खड़ा एक और ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज दी थी कि बंद बॉडी ट्रक को केबिन ट्राले के अंदर घूस गया और दोनों वाहनों में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि ट्रक में रखा 70 प्रतिशत धागा जल गया। छह फायर बिग्रेड गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं ट्रक चालक झुलस गया, उसने कूदकर अपनी जान बचाई। झुलसे ड्राइवर को नागरिक असपताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


दिन में दोबारा लगी धागों में आग, फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया
मिली जानकारी के अनुसार ग्रीन कॉरिडोर पर रात लगभग एक बजे एक ही लाइन में एक ट्राला और एक ट्रक खड़ा था। पीछे से एक बंद बॉडी ट्रक आ रहा था जिसमें कच्चा धागा भरा हुआ था। यह धागा चंडीगढ़ से अहमदाबाद जा रहा था। बुचावास के पास धागे से भरे ट्रक ने रोड पर खड़े ट्राले को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रक का केबिन ट्राले में जा गुसा, ट्राले के टक्कर लगने पर आगे खड़े एक और ट्रक का टक्कर लगी।
विज्ञापन


खड़ा ट्रक को उसका ड्राइवर लेकर फरार हो गया
टक्कर लगने के बाद धागे से भर ट्रक के केबिन और ट्राले में आग लग गई। आग लगने से ट्रक का पूरा केबिन जल गया, उसके पांच टायर जले गए तथा ट्राले के पीछे के पांच टायर जल गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड बुलाई। एक के बाद एक तीन फायर बिग्रेड की गाड़ियां रात को आग बुझाने पहुंची। फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पा लिया था। वहीं सबसे आगे खड़ा ट्रक को उसका ड्राइवर लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान
अहमदाबाद गुजरात निवासी ट्रक ड्राइवर शशिभूषण (50) ट्रक में लोड कर चंडीगढ़ से अहमदाबाद ले जा रहा था। बुचावास के पास ग्रीन कॉरिडोर पर उसको झपकी आने से आगे खड़े ट्राले में टक्कर लग गई जिससे ट्रक और ट्राले में दोनों में आग लग गई। आग लगने से शशिभूषण झुलस गया। उसने ट्रक से कूदकर जान बचाई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसको प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

छह घंटे बाद दोबारा लगी आग
आग लगने के बाद रात को पहुंची तीन एंबुलेंस ने सुबह चार बजे तक आग पर काबू पा लिया था।इसके बाद ट्रक में लोड धागों को जेसीबी तथा लेबर से खाली करवाया जा रहा था।लगभग दस बजे हवा से धागों में फिर आग पकड़ गई। दोबारा फिर तीन फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।


जांच अधिकारी के अनुसार
ट्रक चालक को रात को झपकी आ गई थी जिससे रोड पर खड़े ट्राले को टक्कर मार दी। ट्राले के आगे खड़े एक और ट्रक को टक्कर लगी। जिससे धागे से भरे ट्रक और ट्राले में आग लग गई थी लगभग 70 प्रतिशत धागा आग से खराब हो गया था। ट्रक ड्राइवर झुलस गया था उसको हायर सेंटर रेफर किया गया है। अभी उसके बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं।- श्योताज सिंह, थाना प्रभारी, सदर महेंद्रगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed