{"_id":"d4e3c3928710ce48292c22813dc5370b","slug":"theft-from-house-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने उड़ाई नकदी और आभूषण ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने उड़ाई नकदी और आभूषण
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Sun, 08 Nov 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खंड के गांव अटेली में शुक्रवार रात चोर एक मकान में सेंध मारकर नकदी व आभूषण चुराकर ले गए। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
गांव अटेली निवासी प्रदीप के मकान में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने सेंध मारकर मकान की अलमारी में रखे 9 हजार की नकदी व सोने चांदी की चैन चुराकर ले गए। सुबह होने पर मकान मालिक ने देखा तो उसकी नकदी व आभूषण गायब थे। मकान मालिक ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का अवलोकन कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन