फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Stone pelting on RTA team doing challan in Narnaul of Haryana

नारनौल: चालान काट रही आरटीए टीम पर पथराव, व्यक्ति का अपहरण कर कहा- आदमी को छुड़ाना है तो गाड़ियां छोड़ दो

Thu, 10 Feb 2022 09:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनाैल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनाैल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 10 Feb 2022 09:41 PM IST
सार

ट्राला मालिक और उसके साथियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 24 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं अपहरण किए गए व्यक्ति को भी छुड़वा लिया है।

विज्ञापन
Stone pelting on RTA team doing challan in  Narnaul of Haryana
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।  - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के नारनौल के गांव दताल के मुख्य सड़क पर बुधवार की सुबह चालान काट रही आरटीए टीम पर ट्राला मालिक और उसके साथियों ने पथराव कर दिया। साथ ही कर्मचारियों की मदद के लिए आए एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया। इस दौरान गाड़ी मालिक ने धमकी दी कि अगर आदमी को छुड़वाना है तो उनकी गाड़ी छोड़ दो। वारदात में एक कर्मचारी को चोट आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 24 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं अपहरण किए गए व्यक्ति को भी छुड़वा लिया है। आरोपी ट्राला मालिक को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 

विज्ञापन


आरटीए कर्मचारी सोमबीर ने नांगल चौधरी थाने में दी शिकायत में बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ बुधवार सुबह 3 बजे गांव दताल की मुख्य सड़क पर वाहनों की जांच कर रहा था। सामने से दो ओवरलोड ट्राला आते हुए दिखाई दिए। उन्हें रोकने का इशारा किया तो चालक गाड़ियों को छोड़कर भाग गए। कुछ समय बाद एक कैंटर में गाड़ियों के मालिक और चार-पांच व्यक्ति लाठी-डंडे लेकर आ गए।
विज्ञापन


आते ही उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। पत्थर लगने से वह घायल हो गया। बाकी साथियों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। इसकी सूचना आरटीओ ऑफिस के अलावा नांगल चौधरी पुलिस को दी गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी भाग चुके थे। इस दौरान उनकी सहायता के लिए आए सुधीर पहलवान का उन्होंने अपहरण कर लिया। बाद में गाड़ी के मालिक के पास फोन मिलाने पर उसने अपना नाम विनोद टाइगर निवासी गोपालपुरा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने धमकी दी कि अगर आदमी को छुड़ाना है तो गाड़ियां छोड़ दो। बाद में दोनों गाड़ियों नांगल चौधरी पुलिस की सहायता से पार्किंग में खड़ी करवा दी गईं। इससे पहले गाड़ी जब तुलाराम चौक नांगल चौधरी पहुंची तो आरोपी फिर से आए और ट्रालों को रोकने का प्रयास किया, जिससे गाड़ी असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। दोनों गाड़ियों का चालान कर दिया गया है।

तकनीक की सहायता से पकड़े आरोपी

पुलिस ने अवैध खनन पर काबू करने वाली आरटीए विभाग की टीम पर हमला करने और पार्किंग से उनकी सहायता के लिए आए हुए व्यक्ति का अपहरण करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गोपालपुरा कोटपुतली निवासी विनोद उर्फ टाइगर और मुकेश के रूप में हुई है। पुलिस ने  मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत संज्ञान लिया और ओवरलोड गाड़ियों को बाड़े में खड़ी करवाने के अलावा तकनीक की मदद से हमलावरों की तलाश शुरू कर दी. थाना प्रभारी ने टीम सहित तकनीक की सहायता से आरोपियों का पता लगाया और अपहरण किए गए शख्स को छुड़ा लिया। पुलिस ने आरोपियों का पता लगाते हुए गोपालपुरा क्षेत्र से दो को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपहरण किए गए शख्स के बारे में बतलाया। पुलिस ने तुरंत उसे सकुशल बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed