फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   severed hands and feet of preet found in Nirpur canal in Narnaul

प्रीत हत्याकांड: नीरपुर नहर में मिले मासूम के कटे हुए हाथ-पैर, जांच के लिए लैब भेजे

Fri, 10 Feb 2023 11:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 10 Feb 2023 11:53 PM IST
सार

दो वर्षीय बेटे को मारकर नहर में फेंकने की आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया। महिला को एक दिन के रिमांड के बाद शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

विज्ञापन
severed hands and feet of preet found in Nirpur canal in Narnaul
प्रीत - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के नारनौल के गांव सुराना में मां द्वारा अपने दो वर्षीय बच्चे को मारकर नहर में फेंकने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को एक दिन के रिमांड के बाद शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं पुलिस ने बच्चे की तलाश करते हुए उसके हाथ-पैर भी नहर से बरामद कर लिए है। जिन्हें जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


गांव सुराना में छह फरवरी को दो वर्षीय प्रीत अचानक घर से गायब होने की शिकायत पुलिस को मिली थी। इसके बाद से पुलिस लगातार बच्चे की तलाश में जुटी हुई थी। मगर बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने बच्चे के दादा दयाराम की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए शक के आधार पर परिवार के कुछ लोगों से पूछताछ शुरू की। इसमें पुलिस ने बच्चे की मां दीपेश से भी पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ करने पर दीपेश ने बच्चे का गला दबाकर मारने के बाद नहर में फेंकने की बात कबूली।
विज्ञापन


गुरुवार को पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया। पूछताछ करने पर आरोपी महिला ने बताया कि उसने बच्चे को मारकर नहर में फेंक दिया था। मगर काफी तलाश के बाद भी पुलिस को बच्चे के शरीर के कुछ हिस्से व कपड़े मिल पाए। शुक्रवार को पुलिस ने बच्चे हाथ व पैर भी नहर से बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी टुकड़े मिलना भी बाकी
पुलिस को तलाशी के दौरान अब तक बच्चे की छाती के दो टुकड़े के अलावा हाथ व पैर बरामद हो गए हैं, लेकिन शरीर का बाकी हिस्सा बरामद नहीं हो सका है। बाकी शरीर के टुकड़ों को बरामद करना पुलिस के लिए चुनौती होगा, क्योंकि मोटर में शरीर के कई टुकड़े होकर आगे बह सकते हैं।

वर्जन

आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में भेजा
जांच के दौरान बच्चे के कटे हुए हाथ-पैर बरामद किए हैं। उन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। महिला को रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। -भूपेंद्र सिंह, सदर थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed