फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   report on false rape information

झूठी शिकायत देने वालों पर मामला दर्ज

Sat, 12 Sep 2015 11:03 PM IST
नारनौल/महेंद्रगढ़
नारनौल/महेंद्रगढ़ Updated Sat, 12 Sep 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन

जिला पुलिस ने दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने के आरोप में एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार महिला आईटीआई में प्रिंसिपल पद किशोरी लाल ने पाल निवासी एक युवक को साल 2009 में रुपये उधार दिए थे। वह युवक से अपने रुपये वापस मांग रहा था।

विज्ञापन


रुपये वापसी के लिए किशोरी लाल ने रिकवरी का दावा आरोपी के खिलाफ नारनौल कोर्ट  में दायर कर रखा है। कोर्ट ने तहसीलदार महेंद्रगढ़ को आरोपी की जमीन की कुर्की करके किशोरी लाल को पैसे अदायगी करने के आदेश पारित किए थे। पुलिस के मुताबिक किशोरी लाल पर दबाव बनाने के लिए 20 अगस्त 2014 को आरोपी की मां ने एक शिकायत एसपी को देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


एसपी ने महावीर चौकी पुलिस को शिकायत की जांच करने को कहा था। आरोप है कि यह शिकायत वापस लेने की एवज में आरोपी की मां ने एक लाख रुपये की डिमांड की। किशोरी ने 30 अगस्त 2014 को एक लाख रुपये उसे दे दिए। आरोपी की मां ने उसी दिन स्टांप पर राजीनामा लिख कर गवाही दे दी और शिकायत वापस ले ली। वहीं शिकायत की जांच पुलिस ने की तो मामला झूठा पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये ऐंठने का मामला एसपी बलवान सिंह राणा के संज्ञान में आया तो उन्होंने इसकी जांच डीएसपी हेडक्वार्टर नारनौैैल से कराई। जांच में यह पाया गया की आरोपी और उसकी मां ने अपने एक साथी के साथ मिलकर किशोरी लाल से रुपये ऐंठने के लिए दुष्कर्म का झूठा आरोप लगा शिकायत दी थी। एसपी ने जांच के आधार पर आरोपी, उसकी मां और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed