{"_id":"64d735bdf68281aa540b51b4","slug":"raid-at-ayurvedic-medical-college-of-cm-flying-in-narnaul-29-personnel-found-absent-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: सीएम फ्लाइंग की आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में रेड, 29 कर्मी गैर हाजिर मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Narnaul: सीएम फ्लाइंग की आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में रेड, 29 कर्मी गैर हाजिर मिले
Sat, 12 Aug 2023 01:03 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:03 PM IST
सार
जनस्वास्थ विभाग के एक्सईएन रमेश चंद गोद और सिविल अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ अनिल यादव ड्यूटी मजिस्ट्रेट थे। इसके बाद कर्मियों का हाज़िरी रजिस्टर चेक किया गया, जिसमें 29 अधिकारी और कर्मी गैर हाजिर मिले। इसमें 6 बीएएमएस डॉक्टर, तीन एमड़ी पंचकर्म, दो फार्मसिस्ट, दो क्लर्क और अन्य कर्मी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नारनौल के पटिकरा गांव स्थित बाबा खेता नाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में सीएम फ्लाइंग ने रेड मारी। इसमें 107 में से 29 अधिकारी और कर्मी गैर हाजिर मिले। इन सभी पर कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारीयों क़ो लिखा गया हैं। सीएम फ्लाइंग की टीम सुबह बाबा खेता नाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज पहुंची।
विज्ञापन
कार्रवाई में एसआई सतेंदर कुमार, सुनील कुमार, कर्मपल शामिल रहे
जनस्वास्थ विभाग के एक्सईएन रमेश चंद गोद और सिविल अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ अनिल यादव ड्यूटी मजिस्ट्रेट थे। इसके बाद कर्मियों का हाज़िरी रजिस्टर चेक किया गया, जिसमें 29 अधिकारी और कर्मी गैर हाजिर मिले। इसमें 6 बीएएमएस डॉक्टर, तीन एमड़ी पंचकर्म, दो फार्मसिस्ट, दो क्लर्क और अन्य कर्मी भी शामिल हैं। इस अवसर पर एसआई सतेंदर कुमार, सुनील कुमार, कर्मपल शामिल रहे।
विज्ञापन