फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   police caught the wine

भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

Tue, 05 Jan 2016 10:41 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Tue, 05 Jan 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन

पंचायती चुनाव की आड़ में कई शराब माफिया शराब की सप्लाई करने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस की और से सोमवार रात को अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ब्रहमदेव चौक के पास अवैध शराब बेचने वालों के एक गोदाम पर एस.आई. सतबीर, अच.सी. सतबीर व साथी पुलिस कर्मचारियों सहित पहुंचे।

विज्ञापन


पुलिस पार्टी आने की सूचना पाकर अवैध शराब बेचने वाला रिसाल सिंह निवासी मालडा पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से भाग गया। वहीं जब गोदाम की तलाशी ली गई तो वहां 1248 बोतल अंग्रेजी, 360 बोतल बीयर की अवैध शराब बरामद की। अवैध शराब रखने के कारण आरोपी को शराब अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एसआई सतबीर सिंह का कहना है कि आरोपी को जल्द ही तलाश करके गिरफ्तार किया जायेगा। वहीं दूसरी और  एक अन्य और सूचना मिली की निम्भी से खेरोली रोड वाले रास्ते पर एक जायलो गाड़ी, जिसमे 3 व्यक्ति सचिन, संदीप और संदीप फौजी सभी वासी कोथलकलां बैठे हुए है।
विज्ञापन


ये सभी आरोपी गांवों में अवैध शराब की सप्लाई कर कर रहे हैं। इसकी सूचना मिलते ही तुरंत एएसआई बलवान सिंह व अन्य पुलिस कर्मचारी गांव खेरोली मोड़ पर पहुंचे। निम्बी गांव की तरफ से आती हुई जायलो गाड़ी को रुकवाकर गाड़ी की तलाशी ली गई तो पाया कि गाड़ी में 48 बोतल अंग्रेजी, 108 बोतल देशी अवैध शराब रखी हुई थी। गाड़ी में से एक आरोपी संदीप फौजी तलाशी के दौरान गाड़ी से उतरकर फरार हो गया, वहीं अन्य दो को काबू किया गया। संदीप फौजी भी रात में ही बस स्टैंड महेंद्रगढ़ से काबू करके इन तीनों के खिलाफ शराब अधिनियम एक्ट के तहत थाना महेंद्रगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से इन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed