फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   one death in accident and 6th injured

आटो पलटा, एक की मौत, छह घायल

Thu, 25 Feb 2016 11:59 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Thu, 25 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
one death in accident and 6th injured

गांव बापड़ोली और नांगल काठा के बीच एक आटो पलट जाने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं आटो में सवार छह सवारियां भी घायल हो गई। इनमें चार को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। वहीं दो को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में अधिकतर एक ही गांव के निवासी हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर नारनौल में अपने-अपने काम से नांगल काठा और ढाणी भालोठ से आए लोग वापस अपने गांव जाने के लिए होंडा चौक के पास खड़े थे। काफी समय तक कोई साधन नहीं मिला तो सभी ने मिलकर एक आटो तय कर लिया। इसके बाद सभी आटो में बैठकर गांव की ओर चल दिए। आटो गांव नांगल काठा से करीब 2 किलोमीटर पहले बापड़ोली गांव के पास ही पहुंचा था कि आटो के सामने अचानक एक भैंस आ गई। भैंस से टकरा कर आटो कई बार पलटा। इससे आटो में बैठी सवारियों को गंभीर चोटें आई। आसपास के लोगों ने तुरंत आटो से सवारियां निकाल नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने गांव  नांगल काठा निवासी 62 वर्षीय बिमला पत्नी रामनिवास को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा अन्य घायलों को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन


ये हुए घायल
इस हादसे में गांव नांगल काठा निवासी 40 वर्षीय संतोष पत्नी जगदीश, 65 वर्षीय मिश्रो पत्नी प्रभु, 30 वर्षीय मनोज पत्नी सुरेश, 60 वर्षीय भगवती पत्नी रामस्वरूप के अलावा राजस्थान के जिला झुंझुनूं के गांव ढाणी भालोठ निवासी 65 वर्षीय शांति पत्नी रामप्रसाद और इसी गांव के निवासी 40 वर्षीय धर्मपाल पुत्र रामप्रसाद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुए रेफर
घायलों में मिश्रो, धर्मपाल, मनोज और भगवती को नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद  पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। जबकि संतोष और शांति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed