{"_id":"651c3280e26d3f9c32022ef5","slug":"narnaul-youth-murdered-over-money-dispute-body-thrown-into-well-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल: रुपयों के विवाद में युवक की हत्या, कुएं में डाला शव, ऊपर डाले चार-पांच नमक के कट्टे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नारनौल: रुपयों के विवाद में युवक की हत्या, कुएं में डाला शव, ऊपर डाले चार-पांच नमक के कट्टे
Tue, 03 Oct 2023 08:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 03 Oct 2023 08:55 PM IST
सार
पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और नारनौल के नागरिक अस्पताल में शव पहुंचाया।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के महेंद्रगढ़-नारनौल के गांव हरसुख की ढाणी के युवक की रुपयों के विवाद के चलते उनके साथ काम कर रहे युवकों ने मिलकर हत्या कर दी। शव को छुपाने के लिए पहले खेत में गड्ढा बनाया, इसके बाद उनका विचार बदल गया और शव को एक कुएं में डाल दिया। शव जल्दी समाप्त हो जाए इसके लिए उन्होंने चार-पांच नमक के कट्टे ऊपर से डाल दिए। हत्या की सूचना लगने पर मौके पर पहुंचे डीएसपी महेंद्र सिंह व थाना प्रभारी मनीष कुमार ने शव को बाहर निकलवाया और नारनौल के नागरिक अस्पताल में शव को पहुंचाया।
विज्ञापन
गांव ढाणी हरसुख निवासी अमित उर्फ बलकेश यादव गत 28 सितंबर से घर से लापता था। परिजनों के अनुसार वह कई बार गाड़ी के साथ बाहर चला जाता था और कई दिन तक घर नहीं आता था, इसलिए उन्होंने इसकी शिकायत कहीं नहीं की।
विज्ञापन
कुछ दिन से उसका फोन बंद आने के बाद पुलिस में शिकायत दी थी। पुलिस को मंगलवार सुबह पता चला कि गांव तिगरा में जसवीर के कुएं में किसी युवक का शव पड़ा हुआ है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक का शव निकलवाया।
विज्ञापन
वहीं मृतक अमित उर्फ बलकेश यादव के ताऊ कुलदीप ने बताया कि अमित के पास एक पिकअप गाड़ी थी। इस गाड़ी में भोडी गांव का ही संजीत नामक ड्राइवर था। वही उसके पास काम करने वाली कुछ लेबर और ड्राइवर संजीत उसके भतीजे अमित को कहीं ले गए थे।
दो-तीन दिन तक उन्होंने बीमारी का बहाना बनाकर अमित को कहीं रखा। बाद में उन्हें पता चला कि उनके भतीजे अमित की हत्या हो गई है। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि हत्या करने वालों ने कुएं में मृतक के शव को डालकर उसके ऊपर नमक भी डाल दिया ताकि शव खत्म हो जाए।