{"_id":"644a379aff62bafc790973bf","slug":"narnaul-police-caught-illegal-liquor-while-taking-action-against-drugs-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल पुलिस की नशे खिलाफ कार्रवाई: अवैध शराब सहित पकड़ी, राजस्थान में जानी थी गाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नारनौल पुलिस की नशे खिलाफ कार्रवाई: अवैध शराब सहित पकड़ी, राजस्थान में जानी थी गाड़ी
Thu, 27 Apr 2023 02:21 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 27 Apr 2023 02:21 PM IST
सार
नारनौल पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश राजस्थान नंबर की गाड़ी में अवैध शराब रखकर नारनौल से बलाहा की तरफ जा रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम तैयार कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। थोडी देर में एक राजस्थान नंबर की कार दिखाई दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारनौल में पुलिस ने नशे खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरी गाड़ी को पकड़ा है। गाड़ी राजस्थान नंबर की हैं। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश राजस्थान नंबर की गाड़ी में अवैध शराब रखकर नारनौल से बलाहा की तरफ जा रहे हैं।
विज्ञापन
गुप्त सूचना के आधार पर मिली जानकारी
पुलिस ने सूचना के आधार पर टीम तैयार कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। थोडी देर में एक राजस्थान नंबर की कार दिखाई दी। जिसको चेकिंग लिए रुकवाया गया। गाड़ी में दो व्यक्ति बैठे हुए थे, जिनको काबु करके नाम पता पूछा तो गाड़ी चालक ने अपना नाम विकास निवासी सातोर थाना बुहाना जिला झुन्झुनु (राज.) व चालक के साथ बैठे हुए दुसरे व्यक्ति ने अपना नाम पंकज निवासी सातोर थाना बुहाना जिला झुन्झुनु (राज.)बताया। गाड़ी की तलाशी लेने पर डिग्गी से 10 पेटी बियर सील बंद, जिनमे 12-12 बोतल बियर और दो पेटी शराब ठेका देशी मार्का थी।
विज्ञापन