{"_id":"65b9125eb9ee4ef6d90b3453","slug":"narnaul-allegation-of-forcibly-taking-a-girl-in-a-car-case-registered-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: युवती को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर ले जाने का आरोप, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Narnaul: युवती को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर ले जाने का आरोप, मामला दर्ज
Tue, 30 Jan 2024 08:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 30 Jan 2024 08:44 PM IST
सार
नारनौल शहर थाना प्रभारी प्रवीण ने बताया एक युवती को ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की चचेरी बहन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नारनौल नगर परिषद के सामने एक युवती को जबरदस्ती गाड़ी में एक युवक बैठा कर ले गया। इसके बाद युवती की बहन ने डायल 112 पर घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए। इसके बाद युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
मंगलवार सायं करीब 4 बजे दो युवती नगर परिषद के सामने से जा रही थी, तभी एक गाड़ी में सवार युवक आया और युवती के साथ बहसबाजी करने लग गया। इसके बाद युवती को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर ले गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन