फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul: A car ran over an elderly man who was going for a morning walk

Narnaul: सुबह टहलने जा रहे बुजुर्ग पर चढ़ाई कार, मौके पर ही मौत, निजामपुर पुल के पास हुई घटना

Sun, 07 Jul 2024 05:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 07 Jul 2024 05:20 PM IST
सार

हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। निजामपुर पुल के पास घटना हुई है। चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
Narnaul: A car ran over an elderly man who was going for a morning walk
मृतक का फाइल फोटो। परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के नारनौल में सुबह टहलने जा रहे बुजुर्ग को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे वह नीचे गिर गया और चालक उसके ऊपर से गाड़ी चढ़ाते हुए मौके से भाग गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। शव को नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। 

विज्ञापन


पुलिस शिकायत में नारनौल के मोहल्ला बास निवासी भोलाराम ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह और खतरीपुर निवासी हरपाल टहलने जा रहे थे। इस दौरान हरपाल सिंह उसके आगे चल रहा थे और वह उसके पीछे थे।
विज्ञापन


जब वह निजामपुर पुल से थोड़ा आगे सिंघाना की तरफ जा रहे थे तो इस दौरान एक पीछे से तेज गति से वैगनार कार आई और हरपाल सिंह को पीछे से टक्कर मार दिया। इससे वह नीचे गिर गए और चालक उसके ऊपर से गाड़ी चढ़ाते हुए मौके से भागने में कामयाब हो गया। हादसे के बाद राहगीर घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरपाल के ऊपर से गाड़ी निकलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को एंबुलेंस की मदद से नारनौल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां रविवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने वैगनार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed