फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   man drunk the poision in police thana

थाने में पीया जहर, पत्नी ने पहुंचाया अस्पताल

Sat, 30 Jan 2016 09:31 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Sat, 30 Jan 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
man drunk the poision in police thana

पति-पत्नी का कलह निपटाने के लिए महिला थाने बुलाए एक युवक ने आईओ के सामने ही जहर पी लिया। जगह पीते ही मौजूद पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचाने की बजाए युवक को उसकी पत्नी के रहमोकरम पर छोड़ दिया। बाद में पत्नी ने युवक को टैंपो में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया।   

विज्ञापन


गांव सीसोठ निवासी 32 वर्षीय राजेश कुमार महिला थाने में उसकी पत्नी द्वारा दी गई शिकायत के सिलसिले में आया था। थाने में उसकी पत्नी पूनम भी मौजूद थीं। आईओ उससे पूछताछ कर रही थी। जब सवाल जवाब का सिलसिला चल रहा था, तो युवक ने जहर की शीशी खोलकर उसे पी लिया। युवक अपने साथ पहले से ही जहर की शीशी लाया था। उसकी पत्नी ने जब यह देखा तो उसने उक्त शीशी उससे छीन ली, लेकिन तब तक वह पूरी शीशी पी गया। इस कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने छोड़ा पत्नी के हालात पर, खुद रहे दूर
इस बारे में राजेश की पत्नी पूनम ने बताया कि उसके पति ने कुछ दिन पूर्व उसके साथ मारपीट की थी। इसमें उसका हाथ टूट गया था। इसकी शिकायत उसने महिला थाने में की थी। इसी शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को उनको बुलाया था। थाने में अचानक उसके पति ने अपनी जेब से शीशी निकालकर जहर पी लिया। पूनम ने बताया कि उस समय थाने में मुन्नी मैडम और अन्य महिला पुलिस कर्मचारी थे। पूनम ने यह भी बताया कि जहर निगलने के बाद जब उसके पति की हालत बिगड़ने लगी तो महिला पुलिस कर्मचारियों ने मदद करने की बजाए उसको सरकारी अस्पताल ले जाने की नसीहत दी। वह पति को सरकारी अस्पताल लेकर गई। हालत गंभीर होने के कारण उसे रोहतक रेफर कर दिया गया। बाद में परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। फिलहाल राजेश की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला कर्मियों ने किया स्वयं को अलग रखने का प्रयास
जिस समय राजेश ने महिला थाने में जहर निगला उसके बाद महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारी डर गए। उन्होंने इस मामले से स्वयं को अलग रखने का प्रयास किया।


तंग आकर पीया जहर
पुलिस पीआरओ द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि युवक के गांव में ही किसी अन्य महिला के साथ संबंध थे। इस कारण उसने 20 दिन पहले अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट की थी। शनिवार को उसके सुसराल वालों के सामने पत्नी को तलाक देने और अपने साथ न लेकर जाने की बात करते हुए जेब से शीशी निकालकर जहर निगल लिया। राजेश इस समय खतरे से बाहर है। इस बारे में राजेश के बयान दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed