फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh: Case registered against 32 for fraud by taking loan from the company

Mahendragarh: कंपनी से लोन लेकर लगाई 1.46 करोड़ की चपत, 32 के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 22 Dec 2023 08:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 22 Dec 2023 08:33 PM IST
सार

गुरुग्राम की फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों ने आर्थिक अपराधा शाखा नारनौल में शिकायत दी है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
Mahendragarh: Case registered against 32 for fraud by taking loan from the company
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुरुग्राम स्थित एक फाइनेंस कंपनी के साथ फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर 1.46 करोड़ रुपये की चपत लगा दी। कंपनी के अधिकारियों की ओर से आर्थिक अपराधा शाखा नारनौल में इसकी शिकायत दी गई। शिकायत के आधार पर जांच कर सतनाली थाने को भेजी गई। सतनाली थाना पुलिस की ओर से 32 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उम्मीद हाउसिंग फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम के लीगल मैनेजर ललित कुमार की ओर से 31 अक्तूबर को आर्थिक अपराध शाखा नारनौल को शिकायत दी गई थी। शिकायत के आधार पर जांच उपरांत आरोपियों के खिलाफ धारा 406, 420, 467, 468, 471, 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


कंपनी के अधिकारी ने आर्थिक अपराध शाखा को दी शिकायत में बताया था कि आरोपियों ने फर्जी रिकाॅर्ड तैयार करके धोखाधड़ी से लोन करवा कर कंपनी को 1.46 करोड़ रुपये का चुना लगाया है। आरोपियों ने दलालों से मिलीभगत करके किसी की रजिस्ट्री व किसी अन्य के मकान व जमीन दिखाकर लोन लिया था। वहीं बताया जा रहा है कि इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी भी पुलिस द्वारा की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके खिलाफ हुआ मामला दर्ज
संदीप सतनाली, मनोज सिंह जड़वा, रीना जड़वा, किशन व संतोष कादमा, कुलदीप सिंह सतनाली, पूनम, राकेश सिंह, काजल देवी, रोहताश, नीतू, विक्रम, पूजा, रतन सिंह, सविता देवी, पवन कुमार, साधना, उर्मिला देवी, रविंद्र, बनीता, संदीप कुमार, रानीदेवी, दीपक कुमार, गीता रानी, योगेंद्र, भगत सिंह, मीना देवी, आदित्या प्रताप सिंह, राहुल यादव, विकास सैनी, अतुल जैन, अंकित परमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपी, सतनाली व आसपास के गांवों से हैं। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed