{"_id":"c883bbc8cc8441087277ff117f12a4ae","slug":"love-couple-police-arrest-narnaul-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने प्रेमी जोड़े को हिरासत में लिया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने प्रेमी जोड़े को हिरासत में लिया
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला से फरार प्रेमी जोड़े को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंचकूला स्थित एक मेडिकल उपकरण बनाने वाली एक फैक्ट्री में ठेकेदार के माध्यम से यूपी के अनूपशहर का रहने वाला एक युवक कार्य करता था।
विज्ञापन
इसी दौरान उसकी मुलाकात वहीं पर काम करने वाली और दो बच्चों की मां एक महिला से हुई। इसी दौरान दोनों के प्यार परवान चढ़े। दोनों ने घर से भागकर एक साथ रहने का फैसला कर लिया। ये दोनों भागकर कनीना आ आ गए वे कस्बे के रेवाड़ी सड़क मार्ग पर कुछ समय से रह रहे थे। युवक कस्बे और आसपास के क्षेत्र में पौधे बेचने का कार्य रहा था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कस्बे व आसपास के क्षेत्र बीते कुछ समय से बाहर राज्यों से आने वाले लोगों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इसके चलते पुलिस इन पर भी नजर रख रही थी। पुलिस ने प्रेमी जोड़े से बातचीत की तो उन्हें शक हुआ। इससे दोनों पकड़े गए। पुलिस ने महिला पुलिस के साथ दोनों को अपनी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन