फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   JBT traniee Allegation to head teacher for molest

जेबीटी प्रशिक्षु ने लगाया हेड टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप

Wed, 18 Nov 2015 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल Updated Wed, 18 Nov 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खुडाना बास राजकीय प्राथमिक स्कूल में इंटर्नशिप करने वाली एक जेबीटी प्रशिक्षु ने हेड टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस बात से खफा ग्रामीणों ने हेड टीचर की जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन


मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हेड टीचर को लोगों से छुड़ाया और थाने ले आई। पुलिस ने छात्रा के पति के बयान पर हेड टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में जेबीटी इंटर्न के पति ने बताया कि राजकीय प्राथमिक स्कूल खुडाना बास का हेड टीचर ओमप्रकाश कई दिन से उसकी पत्नी को तंग कर रहा था।

उसकी पत्नी ने कई बार उसकी हरकत के बारे में घर पर भी बताया। मंगलवार को जब हेड टीचर ने फिर से छेड़छाड़ से की तो उसने परिजनों को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही परिजन ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंचे। जहां पर भीड़ ने आरोपी हेड टीचर ओमप्रकाश को जमकर धुना। स्कूल में घटना की सूचना पर आकौदा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ से हेड टीचर को छुड़वाया और सदर थाना महेंद्रगढ़ लेकर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहुंच की दिखाता था धौंस
पुलिस को दी शिकायत में हेड टीचर पर आरोप लगाया है कि वह शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारियों से संपर्क की धौंस दिखाता था। वह कई बार कहता था कि वह प्रशिक्षु को एचटेट पास करा देगा और नौकरी भी लगवा देगा। इतना ही नहीं टीचर ने एक अन्य इंटर्न से भी बात करवाने के लिए पीड़ित पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था।

जमकर हुआ हंगामा
घटना के बाद स्कूल में जमकर हंगामा हुआ। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने बवाल काटा। लोगों को इस बात से गुस्सा था कि स्कूल के हेड टीचर के ऐसी घटना को अंजाम दिए जाने के बावजूद भी शिक्षा विभाग का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। विभाग के अधिकारियों ने मामले के बारे में देर शाम तक कोई संज्ञान नहीं लिया।

कोट्स
थाना प्रभारी मलखान सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान पर हेड टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

स्कूल में मौके पर जाकर अध्यापकों से बातचीत की है। एफआईआर की कॉपी लेकर आगामी कार्यवाई के लिए डायरेक्टर ऑफ एजूकेशन एलीमेंटरी को भेज दी जाएगी। -संतोष तंवर, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed