फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   information, leak, rade

छापे की सूचना लीक

Fri, 27 Nov 2015 12:29 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Fri, 27 Nov 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन

कृष्णावती नदी में टास्क फोर्स ने छापामारी की, मगर सूचना लीक होने से खनन माफिया के कारिंदे मशीनें लेकर भाग गए। माफिया पर कोई कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के किसी कर्मचारी ने छापे की सूचना लीक की है।

विज्ञापन


क्षेत्र में खनन माफिया अवैध रूप से बजरी, रोड़ी, पत्थर आदि निकाल कर बेच रहा है। इस पर नकेल कसने के लिए उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी ने 24 अगस्त को आदेश दिए थे। साथ ही इसके लिए टास्क फोर्स भी गठित की थी। प्रशासनिक टीम की कार्रवाई के बाद भी खनन माफिया का खेल जारी है। ग्रामीणों ने इस बारे में खनन विभाग को खनन की शिकायत दी थी। बृहस्पतिवार शाम खनन विभाग के अधिकारी शहबाजपुर के नजदीक कृष्णावती नदी पहुंचे। सूचना लीक होने के कारण प्लांट संचालक विभिन्न उपकरणों समेत भागने में कामयाब रहे। अधिकारी बिना कार्रवाई वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


रात के अंधेरे में होता है खनन

ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासनिक सख्ती के कारण खनन माफिया शाम को पांच बजे बजरी खनन करना शुरू करते हैं और सुबह आठ बजे जेसीबी समेत अन्य संसाधन लेकर वापस आ जाते हैं। दिन में प्रशासनिक टीम को खनन क्षेत्र सुनसान दिखता है। मौका मुआयना के बाद विभागीय अधिकारी खदान बंद होने की रिपोर्ट जिला उपायुक्त को भेज देंगे। इससे अभियान नरम पड़ने से सुविधापूर्वक अवैध धंधे को अंजाम दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट स्टे की आड़ में अवैध खनन
ग्रामीणों ने बताया कि कोर्ट स्टे के मुताबिक प्रशासन प्लांट की तोड़फोड़ और जेसीबी को  इंपाउंड नहीं कर सकता। स्टे आर्डरों में यथास्थिति के आदेश हैं। प्लांट चलाना कोर्ट के आदेशों की अवहेलना है। इसके बाद भी प्लांट संचालक राजस्थान की रॉयल्टी बुक लेकर सरेआम खनन कर रहे हैं। छापामारी के दौरान प्लांट बंद हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed