{"_id":"624700b9922a27479b76eff4","slug":"husband-kills-wife-in-narnaul-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल: पत्नी लंबे समय से थी बीमार, इसी से परेशान होकर पति ने कर दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नारनौल: पत्नी लंबे समय से थी बीमार, इसी से परेशान होकर पति ने कर दी हत्या
Fri, 01 Apr 2022 07:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 01 Apr 2022 07:10 PM IST
सार
पत्नी की हत्या का आरोपी पति भागने की फिराक में था, लेकिन नारनौल बस स्टैंड पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पति पत्नी आगरा निवासी थे, जो गांव सुरानी में किराये पर मकान लेकर रहते थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के नारनौल के गांव सुरानी में किराये के मकान में मृत मिली महिला के पति को पुलिस ने नारनौल बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पत्नी की हत्या इसलिए की थी, क्योंकि वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। पत्नी की बीमारी से परेशान होकर उसने उसके सिर में डंडे से वारकर हत्या कर दी थी। आरोपी को सदर थाना और सीआईए पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सदर थाना प्रबंधक निरीक्षक मुनीश कुमार ने बताया कि 29 मार्च को गांव सुरानी निवासी मान सिंह ने महिला की हत्या की शिकायत दी थी। उसने बताया था कि वह अपना पुराना मकान किराये पर दिया हुआ है, जिसमें उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के गांव बिधोली निवासी संतोष अपनी पत्नी के साथ रहता था। मान सिंह ने बताया था कि संतोष ने किराया नहीं दिया था।
विज्ञापन
वह 29 मार्च को सुबह किराया लेने के लिए गया तो दरवाजा बंद था, मगर धक्का देने पर वह खुल गया। उसने देखा कि संतोष की पत्नी मृत पड़ी है। शिकायतकर्ता ने मृतका के पति के खिलाफ हत्या करके भागने का शक जाहिर करते हुए हत्या का मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे शुक्रवार को नारनौल बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी कहीं अन्यत्र भागने की फिराक में था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी काफी समय से बीमार थी, जिसकी वजह से वह परेशान था। पत्नी की बीमारी से परेशान होकर उसने सिर में डंडे से चोट मारकर उसकी हत्या कर दी थी।