{"_id":"645fe55d9532bf8b1601ddd3","slug":"homeopathy-pharmacist-hanged-himself-in-mahendragarh-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: होम्योपैथी फार्मासिस्ट ने फंदा लगाकर दी जान, सात पेज का सुसाइड नोट मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महेंद्रगढ़: होम्योपैथी फार्मासिस्ट ने फंदा लगाकर दी जान, सात पेज का सुसाइड नोट मिला
Sun, 14 May 2023 01:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 14 May 2023 01:00 AM IST
सार
बताया जा रहा है कि 3 बजे अस्पताल की छुट्टी होने के बाद कमरे के पीछे का दरवाजा खोलकर फंदा लगा लिया जबकि मैन गेट के ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर सुसाइड नोट
विस्तार
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में अज्ञात कारणों के चलते होम्योपैथी फार्मासिस्ट लगभग 42 वर्षीय अशोक गांव खेड़ा निवासी ने नगरपालिका अस्पताल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शहरी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को उतरवाकर शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार 3 बजे अस्पताल की छुट्टी होने के बाद कमरे के पीछे का दरवाजा खोलकर फंदा लगा लिया जबकि मैन गेट के ताला लगा हुआ था। परिजनों ने उससे संपर्क करना चाहा लेकिन फोन नहीं उठाया। जब अस्पताल के एक कर्मचारी ने कमरे से फोन की आवाज सुनी तो उसने जंगले में से देखा तो उसने फंदा लगाया हुआ था।
विज्ञापन
कर्मचारी ने अन्य लोगों को सूचना दी। उसके उपरांत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस ने जाकर देखा तो अंदर से दरवाजे का चटकनी लगी हुई थी। रात्रि करीब नौ बजे जब उसका भाई आया तब पुलिस तीन लोगों को अंदर लेकर गई। मृत्तक के पास से सात पेज का सुसाइड नोट मिला है। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं पाया था।
विज्ञापन