{"_id":"652fdac19c864af0c9065313","slug":"haryana-three-lakh-rupees-stolen-from-the-house-of-former-dgp-of-orissa-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: उड़ीसा के पूर्व डीजीपी के घर से तीन लाख रुपये चोरी, बुलंदशहर के आरोपी पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: उड़ीसा के पूर्व डीजीपी के घर से तीन लाख रुपये चोरी, बुलंदशहर के आरोपी पर केस दर्ज
Wed, 18 Oct 2023 06:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 18 Oct 2023 06:46 PM IST
सार
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने नौकर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा के महेंद्रगढ़-नारनौल के मंडी अटेली क्षेत्र में गांव कांटी निवासी पूर्व डीजीपी के घर से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का एक नौकर तीन लाख रुपये चोरी कर ले गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी नौकर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव कांटी में उड़ीसा के सेवानिवृत डीजीपी दृगपाल सिंह चौहान रहते हैं। यहां पर उन्होंने अपनी एक कोठी बना रखी है।
विज्ञापन
इस कोठी में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के राज बहादुर नामक घरेलू नौकर का काम करता था। सेवानिवृत डीजीपी ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसके घर में एक घरेलू नौकर रखा हुआ था, जो उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले का निवासी था।
विज्ञापन
गत दिवस उसने घर से तीन लाख रुपये चोरी कर ले गया तथा उसके बाद वह काम छोड़कर चला गया।