फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana: Son shot three times in front of father, died

Haryana: पिता के सामने बेटे को मारी तीन गोलियां, मौत, चरखी दादरी के गांव कादमा का रहने वाला था युवक

Tue, 26 Dec 2023 07:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/सतनाली (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/सतनाली (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 26 Dec 2023 07:28 PM IST
सार

दो साल पहले आरोपी ने गाड़ी खरीदी दी। पैसे के लेन देने में हत्या हुई है। मृतक के पिता की शिकायत पर एक नामजद व तीन-चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मृतक गांव डिगरोता अपने पिता के साथ अपनी बहन के घर आया था।

विज्ञापन
Haryana: Son shot three times in front of father, died
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी जिले के गांव कादमा निवासी एक व्यक्ति को सोमवार रात आठ बजे महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांव नांवां के पावर हाउस के पास गोली मार दी। युवक की चरखी दादरी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सतनाली पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर एक नामजद व तीन-चार अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में चरखी दादरी जिले के गांव कादमा निवासी चंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे वह अपने बेटे बिजेंद्र के साथ अपनी बेटी के घर गांव डिगरोता कुछ सामान देने आए थे। जब रात को आठ बजे वह अपने गांव कादमा के लिए निकले तो गांव नांवां से गोपालवास जिला चरखी दादरी जाने वाले मार्ग पर पहुंचे और शौच के लिए गाड़ी को रुकवाया था।
विज्ञापन


इसी दौरान उनके पास एक गाड़ी आकर रुकी। गाड़ी से चार युवक उतरे जिनमें से एक को पहचानता है, जो नरेंद्र निवासी बारड़ा जिला महेंद्रगढ़ का है। हाथों में हथियार लिए युवकों ने गाड़ी को घेर लिया व बेटे बिजेंद्र को पकड़ लिया। नरेंद्र ने उनके बेटे बिजेंद्र को तीन गोलियां मारी। इस दौरान वह जान बचाकर खेतों की तरफ भाग रहा था तो आरोपियों ने उस पर भी गाड़ी चढ़ाकर मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद उसने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। वहीं अपने परिजनों को भी सूचित कर दिया। परिजनों के आने के बाद वह बिजेंद्र को चरखी दादरी के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। मंगलवार दोपहर 12 बजे बिजेंद्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।


गाड़ी के पैसे के लेनदेने के चक्कर में चलाई गोलियां
पिता चंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो साल पहले नरेंद्र निवासी बारड़ा जिला महेंद्रगढ़ ने उनके बेटे बिजेंद्र से एक गाड़ी खरीदी थी तथा पैसे नहीं दिए थे। उनका लड़का बिजेंद्र आरोपी नरेंद्र से गाड़ी के पैसे की मांग करता था, जिसके कारण नरेंद्र ने अपने तीन-चार साथियों के साथ मिलकर उसके बेटे की गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के पिता चंद्र सिंह के बयान पर सतनाली थाना पुलिस ने नरेंद्र निवासी बारड़ा जिला महेंद्रगढ़ व तीन-चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed