फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana School Bus Accident: School principal, secretary and bus driver arrested

Haryana School Bus Accident: स्कूल की प्रिंसिपल, सचिव और बस चालक गिरफ्तार, ईद पर भी खुला था स्कूल

Thu, 11 Apr 2024 06:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 11 Apr 2024 06:15 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं सवाल उठ रहे हैं कि ईद की छुट्टी वाले दिन भी स्कूल खुला था। अगर छुट्टी की होती तो हादसा बच सकता था।

विज्ञापन
Haryana School Bus Accident: School principal, secretary and bus driver arrested
हादसे में क्षतिग्रस्त स्कूल बस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनीना में उन्हानी के पास सड़क हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने स्कूल प्रिंसिपल और सचिव व बस चालक को गिरफ्तार किया है। बता दें कि गुरुवार सुबह जीएल पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी।

विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान बस ड्राइवर धर्मेंद्र ने शराब का सेवन कर रखा था। बस ओवरटेक करते समय पेड़ से टकरा गई और पलट गई। इस हादसे में बस में बैठे बच्चे घायल भी हो गए। हादसे में घायल बच्चों को लोगों द्वारा और कुछ को एंबुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


वहां मौजूद लोगों ने बस चालक को काबू कर पुलिस के हवाले किया। जिसके बाद पुलिस ने बस चालक का मेडिकल करवाया। ड्राइवर ने शराब का सेवन किया हुआ था, शराब के नशे में चालक बस चला रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान डीएसपी मोहिंद्र सिंह और डीएसपी हरदीप सिंह भी मौजूद रहे। एसपी ने मौके पर स्थिति का जायजा लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करें और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके बाद एसपी ने हादसे में मृतक बच्चों के परिजनों से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। दक्षिण रेंज आईजी राजेंद्र कुमार भी कनीना पहुंचे और घटनास्थल का दौरा किया। आईजी ने कहा कि मामले की बारीकी से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।


पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के दिशा-निर्देशों में मामले में कार्रवाई के लिए सीआईए महेंद्रगढ़, साइबर सेल और थाना शहर कनीना की टीमों का गठन किया गया। एसपी निर्देशानुसार गठित टीमों ने बस चालक धर्मेंद्र वासी सेहलंग को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीमों ने छापामारी करते हुए स्कूल प्रिंसिपल दीप्ति वासी कनीना को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी होशियार सिंह कनीना स्कूल के सचिव को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed