फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Girl dies after being hit by a canter in Mahendragarh: Driver took her on the pretext of treatment

महेंद्रगढ़ में कैंटर की चपेट में आने से बच्ची की मौत: उपचार के बहाने ले गया चालक, शव फेंककर हुआ फरार

Tue, 09 Dec 2025 02:05 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 09 Dec 2025 02:05 PM IST
सार

महेंद्रगढ़ कैंटर की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। टक्कर से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर मचने पर ग्रामीण पहुंचे तो कैंटर चालक ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाने की बात कहकर उसे लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Girl dies after being hit by a canter in Mahendragarh: Driver took her on the pretext of treatment
परिजन और बच्ची - फोटो : संवाद

विस्तार

महेंद्रगढ़ के गांव बचीनी में एक दिल दहला देने वाली घटना में कैंटर की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। आरोपी चालक घायल बच्ची को उपचार कराने के बहाने ले गया, लेकिन मौत होने पर शव को गांव माधोगढ़ की घाटी में फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को भिवानी से गिरफ्तार कर लिया और शव बरामद कर लिया।

विज्ञापन


मृतका की पहचान चांदनी (उम्र 5 वर्ष) पुत्री राजेंद्र निवासी गांव समरिया, जिला बांदा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। परिवार डेढ़ महीने पहले गांव बचीनी स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने आया था। सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब चांदनी गांव में लस्सी लेने जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे कैंटर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर मचने पर ग्रामीण पहुंचे तो कैंटर चालक ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाने की बात कहकर उसे लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन




देर शाम तक बच्ची के घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला। परिजनों ने सदर थाना महेंद्रगढ़ में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कैंटर मालिक का पता लगाया और जीपीएस के जरिए वाहन की लोकेशन ट्रेस की। पूछताछ में आरोपी चालक भिवानी में मिला। रात करीब 11 बजे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और माधोगढ़ घाटी से बच्ची का शव बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को देर रात नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए नारनौल भेजा गया, क्योंकि डॉक्टरों की हड़ताल के कारण महेंद्रगढ़ में पोस्टमार्टम संभव नहीं हो सका। सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed