फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fraud arrested in the case of fetal sex test in Mahendragarh

हरियाणा: महेंद्रगढ़ में भ्रूण लिंग जांच के मामले में झोलाछाप गिरफ्तार, स्वास्थ्य विभाग ने निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र पर की कार्रवाई

Tue, 14 Jun 2022 10:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल/महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल/महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 14 Jun 2022 10:43 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग ने निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र पर कार्रवाई करके आरोपी से 3,700 रुपये बरामद किए हैं। अल्ट्रासाउंड के माध्यम से गर्भ में लड़का बताने का आरोप है।

विज्ञापन
Fraud arrested in the case of fetal sex test in Mahendragarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापा मारी कर एक झोलाछाप को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 24,300 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी केंद्र पर जाकर सामान्य मरीजों की तरह 700 रुपये की पर्ची कटवाकर अल्ट्रासाउंड करवा दिया और बाहर आकर परिजनों को लड़का बता दिया। टीम ने उक्त केंद्र का रिकॉर्ड भी चेक किया तो सभी कुछ ठीक मिला। केंद्र पर भेजी गई नकली मरीज ने भी बताया कि अल्ट्रासाउंड केंद्र पर चिकित्सक ने उसको लड़का या लड़की होने की कोई बात नहीं बताई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार गांव पाथेड़ा निवासी सत्यपाल झोलाछाप है। उसका दावा है कि उसने रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर (आरएमपी) का कोर्स किया है। वह पिछले 20 से 22 वर्षों से गांव ककराला में प्रैक्टिस कर रहा था। स्वास्थ्य विभाग को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि सत्यपाल भ्रूण लिंग जांच का कार्य करता है।
विज्ञापन


इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से उसके पास 4 जून को एक केयर टेकर भेजकर कंफर्म किया और भ्रूण लिंग जांच करवाने के लिए भी बातचीत की। इस दौरान आरोपी सत्यपाल ने केयरटेकर को बताया कि वह नारनौल से चिकित्सक बुलाकर जांच करवाएगा, 20 हजार रुपये उसके देने होते हैं। कुल मिलाकर जांच के 45 हजार रुपये लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नोडल अधिकारी डॉ. हर्ष चौहान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया, जिसमें डॉ. अविनाश, लिपिक अशोक कुमार, डीपीएम संदीप कुमार शामिल थे। 6 जून को केयरटेकर के साथ नकली मरीज को भेजा गया। दोनों ने आरोपी को 20 हजार रुपये दे दिए। उसी समय आरोपी को फोन आ गया और वह वहां से चला गया।

उस दिन जांच नहीं हो पाई। मंगलवार को आरोपी झोलाछाप सत्यपाल ने केयरटेकर के पास फोन कर जांच करने के लिए महेंद्रगढ़ तुलाराम चौक पर बुला लिया। टीम ने 25 हजार रुपये केयरटेकर और देकर  नकली मरीज के साथ भेज दिया। आरोपी ने नकली मरीज और केयर टेकर को राव तुलाराम चौक के पास स्थित अल्ट्रासाउंड केंद्र पर ले गया, जहां मरीज की जांच करवा दी। आरोपी ने बाहर आकर लड़का बता दिया। इसी दौरान टीम ने केंद्र पर छापा मार दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महेंद्रगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पीसी पीएनडीटी एक्त तथा धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। 
 
100 से अधिक करा चुका है भ्रूण लिंग जांच
डॉ. हर्ष चौहान ने खुलासा किया कि आरोपी 100 से अधिक भ्रूण लिंग जांच कर चुका है। इसके बारे में जब पूछताछ की गई तो यह सब कुछ पता चला। 

अल्ट्रासाउंड केंद्र का रिकॉर्ड मिला ठीक
डॉ. हर्ष चौहान ने बताया कि अल्ट्रासाउंड केंद्र चिकित्सक को पता ही नहीं था कि आरोपी कौन है? डॉक्टर रूटीन की तरह ही अल्ट्रासाउंड कर रहे थे। उनका रिकॉर्ड जांचा तो उसमें भी सबकुछ ठीक मिला। नकली मरीज ने भी यही बताया कि अल्ट्रासाउंड केंद्र चिकित्सक ने केवल अल्ट्रासाउंड किया था। उन्होंने लड़का या लड़की होने की कोई बात नहीं बताई।  


आज महेंद्रगढ़ एक अल्ट्रासाउंड केंद्र झोलाछाप सत्यपाल को भ्रूूण लिंग जांच मामले में पकड़ा है। आरोपी से 24300 रुपये बरामद किए गए हैं। इसकी शिकायत महेंद्रगढ़ थाने में दी गई है। - डॉ. हर्ष चौहान, नोडल अधिकारी  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed