{"_id":"602b60798ebc3ee93c6a4f17","slug":"father-son-and-daughter-died-in-road-accident-in-narnaul-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : नारनौल में कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र और बेटी की मौत, नाराज ग्रामीणों ने राजमार्ग किया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा : नारनौल में कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र और बेटी की मौत, नाराज ग्रामीणों ने राजमार्ग किया जाम
Tue, 16 Feb 2021 11:36 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:36 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जाम किया राष्ट्रीय राजमार्ग।
- फोटो : अमर उजाला
नारनौल सदर थाने इलाके में सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र और बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। हादसे के बाद लोगों ने राजमार्ग पर अंडरपास बनाने की मांग को लेकर हमीदपुर गांव के पास जाम लगा दिया। मिली जानकारी के अनुसार चिड़ालिया गांव निवासी ओमप्रकाश के बेटे की सोमवार देर रात एक कार्यक्रम में तबीयत खराब हो गई थी।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में राजेश कुमार ने बताया कि ताउ का लड़का ओमप्रकाश अपने परिवार समेत गांव मकसुसपुर में एक शादी समारोह में गया था। रात को खाना खाने के बाद ओमप्रकाश के लड़के कपिल की तबीयत अचानक खराब हो गई। इस पर ओमप्रकाश अपने गांव चिड़ालिया में डॉक्टर को दिखाने बाइक से आ रहा था। बाइक पर ओमप्रकाश उसका बेटा कपिल और बेटी मंजू थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंजू ने कपिल को पकड़ा रखा था। गांव हमीदपुर की नदी के पुल के थोड़ा आगे पहुंचे पर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीनों को अस्पताल पहुंचा गया। जहां पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से आक्रोषित लोगों ने मंगलवार की सुबह 10 बजे नारनौल-सिंघाना राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना हैं कि गांव के पास अंडरपास बनाया जाए। अंडरपास न होने से यह हादसा हुआ। आरोपी कार चालक को पकड़ने की ग्रामीणों ने मांग की।