{"_id":"3b8a5bc7e4bfb1be77be6664cb5dc1dd","slug":"father-died-in-the-accident-two-children-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में पिता की मौत, दो बच्चे घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में पिता की मौत, दो बच्चे घायल
ब्यूरो/अमर उजाला नारनाैल
Updated Tue, 27 Oct 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। रेवाड़ी रोड स्थित नरूला फास्ट फूड के पास रविवार देर सांय हुई सड़क दुर्घटना में एक पिता की मौत हो गई, जबकि उसके दो बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर सोमवार दोपहर मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पाल गांव निवासी महेश 26 पुत्र नेतराम अपने दो बच्चों लक्ष्य 4 और दीक्षित 6 के साथ रविवार दोपहर बाइक पर सवार होकर अपने मामा के यहां पटीकरा आया था। देर सांय लगभग साढ़े आठ बजे महेश दोनों बच्चों को लेकर वापिस आपने गांव लौट रहा था। वे अभी रेवाड़ी रोड स्थित नरूला फास्ट फूड के पास ही पहुंचे थे की तभी कोई अज्ञात वाहन उनकी बाइक को टक्कर मार कर फरार हो गया। वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने महेश के मोबाइल से लास्ट कॉल पर फोन कर उसके मामा के लड़के कृष्ण कुमार को घटना की जानकारी दी। बाद में घायलों को नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महेश को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया किंतु परिजन उसे बहरोड़ के कैलाश हास्पिटल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर सोमवार दोपहर मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन