फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   fammer's of six villege locked pump house

नहरी पानी न मिलने पर जड़ा ताला

Sat, 17 Oct 2015 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल Updated Sat, 17 Oct 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
नहरी पानी न मिलने से गुस्साए छह गांवों के किसानों ने शुक्रवार दोपहर कमानियां पंप हाउस-3 पर ताला जड़ दिया। तालाबंदी के बाद किसानों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे नहरी विभाग के एसडीओ ने किसानों को जल्द पानी उपलब्ध करवाने का आश्वासन देकर ताला खुलवाया।
क्षेत्र में बारिश न होने के कारण किसान रबी की फसल के लिए खेतों को तैयार नहीं कर पाए हैं।

ऐसे में नहरी पानी से उन्हें आस थी। नहर में पानी नहीं आने से बीजाई को लेकर किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। शहबाजपुर डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी सप्लाई नहीं आने से किसान पलाव नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


बीजाई का समय निकल रहा है। ऐसे में शुक्रवार को कमानिया, धौलेड़ा, खातोली जाट, मेघोत, खातोली अहीर, छापड़ा बीबीपुर, बिगोपुर के किसानों ने पंप हाउस-3 पर 12.30 बजे तालाबंदी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान संदीप टोनी, नरेंद्र सरपंच, सत्यप्रकाश, लीला राम, शेर सिंह, विवेक आदि ने बताया कि भूजल का स्तर नीचे से उनकी फसल बारिश और नहरी पानी पर निर्भर है। विभाग ने महीने में 15 दिन सप्लाई की व्यवस्था बना रखी है।

 निर्धारित शेड्यूल के अनुसार पांच अक्तूबर को डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी सप्लाई पहुंचनी थी। 16 अक्तूबर बीतने के बावजूद पानी नहीं आया। पलाव के अभाव में सरसों की बीजाई प्रभावित हो रही है।

- 20 को बंद हो जाएगी सप्लाई
किसानों का कहना था कि 20 अक्तूबर को सप्लाई बंद हो जाएगी, इसके बाद अगले महीने पानी मिलेगा। तब तक सरसों की बीजाई पीछे हो जाएगी। समस्या से विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया। परंतु संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के कारण शुक्रवार को ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

उन्होंने कमानियां के नजदीक एलएनडी-3 की बिजली सप्लाई बाधित कर दी तथा तालाबंदी कर दी गई। विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सूचना मिलने पहुंची पुलिस ने तालाबंदी खुलवाने  की कोशिश की। सफलता नहीं मिलने पर विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया। एसडीओ ए. रहमान खान, प्रवीण शेहरावत कामानियां पहुंचे। उन्होंने 24 घंटे में पानी पहुंचाने का आश्वासन देकर 3.30 बजे ताला खुलवाया।

रविवार को सड़क मार्ग जाम की चेतावनी
आक्रोशित  ग्रामीणों ने कहा कि डार्क जोन में ग्रामीणों की पेयजल और सिंचाई व्यवस्था नहरी सप्लाई पर निर्भर है। आश्वासन के मुताबिक विभाग को शनिवार शाम तक पानी पहुंचाना होगा। इसके बाद रविवार को सड़क मार्ग बाधित किया जाएगा।


पानी की चोरी पर अंकुश लगेगा
विभाग  के एसडीओ ए. रहमान खान ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार पानी की चोरी पर अंकुश लगाया जा रहा है। शुक्रवार को चोरी की 40 शिकायत दर्ज करवाई गई हैं। उन्होंने बताया कि कमानियां तक 24 घंटे में पानी पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed